एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

चुनाव पूर्व सर्वे से बढ़ी कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें, सर्वे के अनुसार 120 विधायको व पूर्व विधायको पर गिर सकती हैं गाज… कई बड़े नाम भी शामिल, सिर्फ एक राहत बात

Published on: August 20, 2023

राजस्थान विधानसभा चुनाव नजदीक है। नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार है। कांग्रेस आलाकमान का एक बड़ा टेंशन खत्म होता नजर आ रहा है। दरअसल, सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट का मनमुटाव जगजाहिर है। लेकिन राहत की बात ये है कि एक-दूसरे पर ‘शब्द बाण’ चलाने वाले दोनों नेता बीते कुछ दिनों से शांत हैं। जानकारों का कहना है कि आलाकमान ने नाराज पायलट को मना लिया है। गहलोत-पायलट विवाद सुलझा कर कांग्रेस सरकार रिपीट करने के प्लानिंग में जुट गई है। कांग्रेस किसी भी प्रकार सरकार बनाने की कोशिश में है। कांग्रेस ने अपने स्तर पट राज्य में तीन सर्वे करवाये है। सर्वे के नतीजे सामने आने के बाद पार्टी में खलबली मच गई है। पार्टी के कई विधायकों और पूर्व विधायकों के नाम इस सर्वे की सूची में है।

120 सीटों पर सर्वे रिपोर्ट से आफत

सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कई बड़े बदलाव करने होंगे। राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीटें हैं। सर्वे में बताया गया है कि 120 सीटों पर प्रत्याशियों को बदलने की जरूरत है। यानी कि पार्टी के साठ फीसदी प्रत्याशियों को बदलने की बात इस सर्वे में की गई है। सर्वे के हवाले से बताया गया है कि इन 120 सीटों पर जहां बदलाव करने की बात की गई है उन सीटो पर 45 विधायक हैं और 85 हारे हुए उम्मीदवार हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि सर्वे में 45 विधायकों और कई पूर्व विधायकों को बदलने की सलाह दी गई है। ऐसे में इन 120 सीटों को लेकर कांग्रेस पार्टी के अंदर खलबली मच गई है।

सर्वे में कई बड़े नेताओं की रिपोर्ट से पार्टी की बढ़ी टेंशन

इन सर्वे की जो सबसे बड़ी समस्या है वो ये है कि कांग्रेस पार्टी के कई विधायकों और मंत्रियों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। यानी इन विधायकों-मंत्रियों के काम से जनता नाराज हैं। इनमें पार्टी के बड़े नाम वाले कई सीनियर नेता भी शामिल हैं। वहीं सर्वे में कई नेताओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें शकुंतला रावत, प्रताप सिंह खाचरियावास, ममता भूपेश समेत कुछ और नेताओं के नाम शामिल हैं। ऐसे में कांग्रेस आलाकमान को इस बात से राहत है कि कई नेताओं के काम से लोग खुश हैं। सूत्रों के अनुसार ऐसी जानकारी मिली है कि कांग्रेस इसी सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर टिकट का बंटवारा करेगी। जिन नेताओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उन्हें पार्टी टिकट देगी। साथ ही जिन नेताओं का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा उन्हें स्थिति बेहतर करने की सलाह दी जा रही है और उन्हें जनता के बीच भेजा जा रहा है।

राजस्थान विधानसभा चुनाव में अभी तीन-चार महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस उन सीटों को लेकर अपना प्लान बदल सकती है, जहां सर्वे में बदलाव के संकेत दिए गए हैं। सर्वे के मुताबिक, ऐसी 120 सीटें हैं जहां कांग्रेस को प्रत्याशी बदलने की बात कही गई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस आगे की क्या रणनीति बनाती है और इन बड़े नामों से कैसे निपटती है। कांग्रेस के लिये यह राजेह मुश्किलों भरी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

पूर्व विधायक जननेता स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर नेतोजी की बाड़ी में समर्थक करेंगे याद, 7 अप्रेल को विशाल श्रद्धांजलि सभा

राज्य अन्य पिछड़ा आयोग का कार्यकाल सितंबर तक फिर बढ़ा, चुनाव पर सस्पेंस बरकरार

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान बजट 2026, किसी के लिए दूरदर्शी बजट तो किसी ने बताया पर्ची सरकार का एआई बजट, श्रीडूंगरगढ़ में पक्ष एवं विपक्ष ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं

Leave a Comment