एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

Published on: March 13, 2026

The Khabar Xpress 13 मार्च 2026। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव के निर्देशानुसार संगठन महासचिव सागर मावर द्वारा 11 मार्च को बीकानेर देहात कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस जिला कार्यकारिणी में श्रीडूंगरगढ़ के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता रमेश प्रजापत को जिला देहात सचिव नियुक्त किया गया। इसके साथ ही प्रह्लाद सोनी को भी जिला सचिव, मनोज सुथार को श्रीडूंगरगढ़ नगर अध्यक्ष एवं हंसराज नाथ सिद्ध को श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। रमेश प्रजापत की देहात जिला सचिव की नियुक्ति पर श्रीडूंगरगढ़ के कांग्रेस नेताओं ने प्रसन्नता जताई एवं शुभकामनाएं दी। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा, राधेश्याम सारस्वत, विमल भाटी, मूलचंद स्वामी ने प्रजापत को शुभकामनाएं दी।

देहात अध्यक्ष ओमप्रकाश सेन ने बताया है कि ओबीसी कांग्रेस की 39 कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओं की कार्यकारिणी पूरे जिले में ओबीसी के लिए काम करेगी और अन्य पिछड़ा विभाग जो वंचित शोषित कामगार जातियां हैं उनको मुख्य धारा में लाने का काम रहेगी।

नवनियुक्त जिला सचिव रमेश प्रजापत ने अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा उनपर दिखाए गए विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। कांग्रेस पार्टी की रीति नीति को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे साथ ही धरातल पर पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment