The Khabar Xpress 10 मई 2026, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के अग्रणी निजी क्षेत्र में सेवारत संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में जयपुर के प्रसिद्ध जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉक्टर राकेश वर्मा की सेवाएं क्षेत्र के नागरिकों को हर माह मिल रही हैं।
संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल श्रीडूंगरगढ़ के व्यवस्थापक तोलाराम पारीक ने बताया कि प्रसिद्ध जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉक्टर राकेश वर्मा मासिक सोमवार को सुबह 10:00 से 2:00 बजे तक अपनी सेवाएं दे रहे है। पारीक ने बताया कि इस सोमवार 11 मई को डॉ राकेश वर्मा संजीवनी निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर लगाएंगे जिससे क्षेत्र के नागरिक लाभान्वित होंगे।
डॉ राकेश वर्मा वर्तमान में जयपुर के टैगोर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट में सेवारत है। इससे पूर्व सर गंगा राम हॉस्पिटल दिल्ली सेल्बी हॉस्पिटल में नियमित सेवाएं दे रहे थे। डॉ राकेश वर्मा सीनियर जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ सर्जन है और 13 सालों से अधिक समय से अपनी सेवाएं दे रहे है। 13000 से अधिक सफल जोड़ प्रत्यारोपण का अनुभव रखने वाले डॉ राकेश वर्मा श्रीडूंगरगढ़ के संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में नियमित रूप से हर माह के एक सोमवार को अपनी सेवायें देते है।
संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में अब रंगीन सोनोग्राफी की सुविधा
इसके अलावा श्रीडूंगरगढ़ के संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर डॉक्टर निमिषा बियाला, जनरल फिजिशियन डॉ हिरामनाथ सिद्ध, डॉक्टर के.एल. शर्मा, रेडियोलॉजिस्ट डॉ पवन कुमार जोशी की नियमित सेवाएं आमजन के लिए नियमित रूप से मिल रही है।








