एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

Published on: May 31, 2026

The Khabar Xpress 31 मई 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास वार्ड एक स्थित अम्बेडकर कॉलोनी में कस्बे के वार्ड 1,2,3 के नागरिकों, महिलाओं एवं युवाओं की बैठक रविवार शाम को आयोजित हुई। बैठक में कालू रोड पर संचालित अवैध शराब ठेके के संचालन एवं अवैध शराब बिक्री से मोहल्ले में बिगड़ने वाले सौहार्द्र के खिलाफ रोष प्रकट कर इस अवैध शराब बिक्री का विरोध किया गया।

बैठक में नागरिकों ने कहा कि कालू रोड पर सार्वजनिक रूप से शराब का अवैध ठेका संचालित हो रहा है, जो 24 घण्टे ही खुला रहता है। इस ठेके के पास ही क्षेत्र की बड़ी शिक्षण संस्था भारती निकेतन की छात्राओं, महिलाओं एवं आम नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है तथा रात्रि के समय महिलाओं का बाहर निकलना भी कठिन हो गया है।

बैठक में उपस्थित नागरिकों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि क्षेत्र के जनहित, महिला सुरक्षा एवं बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए ये निर्णय लिया गया कि इस अवैध शराब बिक्री के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत एवं प्रशासन को ज्ञापन देकर उक्त अवैध शराब की बिक्री को बंद करने की मांग की जाएगी।

बैठक में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं कॉलोनीवासियों ने भाग लिया तथा क्षेत्र को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान भाजपा शहर मंत्री नंदू गोदारा, भरत जोशी, दौलतराम घिंटाला, लीछु सहू, सिकु दमामी, हमिद दमामी, चेतन मेघवाल, भलाराम मेघवाल, सुनील सांसी, रामचंद्र सांसी, पन्नाराम सांसी, भैराराम मेघवाल, मनोज मेघवाल, बेगराज मेघवाल, विजय मेघवाल, प्रेम मेघवाल, विनोद मेघवाल, निर्मल वाल्मीकि, प्रेम वाल्मीकि, संजय वाल्मीकि, कोजाराम सांसी, केशराराम सांसी, अबराल दमामी, रामचंद्र गोदारा, भादर मेघवाल, भंवरलाल मेघवाल, जगदीश मेघवाल, भैराराम मेघवाल, वीरेंद्र सांसी, सुनील सांसी अन्य मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

श्रीडूंगरगढ़ जलदाय विभाग को नया एईएन कार्यालय सहित एईएन, दो जेईएन व 4 अन्य कार्मिको की स्वीकृति, जबकि कई वर्षों से रिक्त है जेईएन सहित 15 से अधिक कार्मिको के पद, पढ़े पूरी व पुख्ता रिपोर्ट

Leave a Comment