एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

राजस्थान बजट 2026, किसी के लिए दूरदर्शी बजट तो किसी ने बताया पर्ची सरकार का एआई बजट, श्रीडूंगरगढ़ में पक्ष एवं विपक्ष ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं

Published on: February 11, 2026

The Khabar Xpress 11 फरवरी 2026। राजस्थान की भजनलाल सरकार का आज तीसरा पूर्ण बजट विधानसभा में पेश कर दिया गया। राजस्थान के नए बजट में सरकार ने खेती, महिलाओं, वाहनों, कर्मचारियों और वरिष्ठ नागरिकों को केंद्र में रखकर कई बड़े ऐलान किए हैं। किसानों के लिए ब्याजमुक्त कर्ज और सिंचाई विस्तार, महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश में राहत और स्वयं सहायता समूहों को ऋण सुविधा, दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों पर टैक्स में छूट, ईवी और सीएनजी ढांचे का विस्तार जैसे कदम शामिल हैं। साथ ही बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा योजना और कर्मचारियों के लिए वेतन संरचना सुधार की दिशा में पहल की बात कही गई है। भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों का दावा है कि यह बजट हर वर्ग तक सीधा असर पहुंचाने की मंशा से तैयार किया गया है लेकिन श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के निवासियों को बजट से निराशा ही हाथ लगी है। आडसर में पुलिस चौकी एवं पहले से घोषित सहायक अभियंता की स्वीकृति को ही बजट में स्थान मिला है। जनमानस की प्रमुख मांगो जिनमे पेयजल व्यवस्था, ट्रॉमा सेंटर, युवाओं के लिए स्टेडियम, विद्युत सेवाओ में विस्तार सहित अनेक क्षेत्रों में मायूस होना पड़ा है।

क्षेत्र के पक्ष एवं विपक्ष के नेताओ ने बजट को लेकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दी है।

“राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट का स्वागत करते हुए श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामगोपाल सुथार ने इसे युवाओं, कौशल विकास और स्वरोजगार को समर्पित दूरदर्शी बजट बताया है। उन्होंने कहा है कि राजस्थान स्टेट टेस्ट एजेंसी की स्थापना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना हेतु 1000 करोड़ रुपये का प्रावधान तथा 30 हजार युवाओं को लाभान्वित करने की घोषणा आत्मनिर्भर राजस्थान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रत्येक जिले में व्यावसायिक शिक्षा विद्यालय, टेक्नोहब, एआई लैब एवं डिजिटल पहल प्रदेश के युवाओं को नई दिशा देंगे। शिक्षा, पर्यटन, किसान कल्याण एवं सुशासन से जुड़े प्रावधानों को प्रदेश के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह बजट विकसित राजस्थान के निर्माण की मजबूत आधारशिला है।”

क्षेत्र के युवा भाजपा नेता शिवप्रसाद तावणियाँ ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि विभागवार अनुदान मांगो पर सदन में चर्चा होगी तो कोशिश करेंगे कि श्रीडूंगरगढ़ की जनता की आवाज़ सरकार तक पहुंचे और जनता की वाजिब मांगो को पूरा किया जा सके। हम सरकार तक श्रीडूंगरगढ़ की जनहितकारी मांगो को उचित माध्यमो से पहुंचायेंगे।

“बीकानेर भाजपा ओबीसी मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं ने कहा कि इस बजट में सरकार ने सभी वर्गों का समावेश करते हुए धरातल पर उतारे जाने वाली घोषणाएं की है। गत बजट की घोषणाओं को भजनलाल सरकार ने क्रियान्वित करके आमजन को लाभान्वित किया है। ये बजट भविष्य के 2047 विजन के साथ प्रस्तुत किया गया है।”

युवा क्रांतिकारी विचारक व गत विधानसभा चुनावों में क्षेत्र में बसपा प्रत्याशी के रूप में अपनी पहचान साबित करने वाले युवा नेता राजेन्द्र मेघवाल बापेऊ ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये बजट किसानों,बेरोजगार युवाओं व श्रीडूंगरगढ़ के लिए विशेषकर निराशाजनक बजट है। श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा आमजन की जरूरत का ज्वलंत मुद्दा था। मुख्यमंत्री के खुद के गुसाईसर बड़ा में कार्यक्रम के दौरान घोषणा के बावजूद ट्रॉमा का नाम तक बजट में नही आना दुःखद व निराशाजनक है।

क्षेत्र के युवा कांग्रेसी नेता विमल भाटी ने राजस्थान की भाजपा सरकार के इस बजट पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजस्थान सरकार के द्वारा आज पेश किया गया राज्य बजट 2026 बेहद निराशाजनक रहा है। पर्ची से चलने वाली सरकार अब AI आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से चलेगी, पूरे बजट में धरातल के कार्यों को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है, वित्त मंत्री दीया कुमारी जी ने AI ओर व्हाट्सएप ग्रुप पर विशेष ध्यान दिया है। खास तौर से इस बजट में हमारे कस्बे श्रीडूंगरगढ़ का कहीं भी जिक्र तक नहीं होना बेहद निराश करने वाला है क्षेत्र वासियों को इस बजट से बड़ी उम्मीद में थी।
ट्रॉमा सेंटर, जिला अस्पताल, हाइवे बायपास रोड, पेयजल के लिए नई टंकी, ट्यूबवेल, RTO ऑफिस घोषित नहीं किया गया है साथ ही किसानों के लिए कहीं भी ₹1 की घोषणा नहीं की गई है।
बस स्टैंड और बिदासर रोड रेलवे ओवरब्रिज की पिछले बजट में भी घोषणा हुई थी लेकिन 1 साल बीत जाने के बाद भी कहीं भी एक ईंट तक नहीं लगी है। यह हमारे कस्बे और हमारे यहां के नागरिकों के प्रति सरकार की घोर उदासीनता है।
कुल मिलाकर यह बजट बिल्कुल नगण्य है, क्षेत्र के लिए बहुत ही घटिया रहा है,
सरकार ओर उसके नुमाइंदों के द्वारा क्षेत्र की जनता की उम्मीद पर पानी फेर दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

शहर की पेयजल आपूर्ति गड़बड़ाई, गंदे पानी की हो रही सप्लाई, नहीं हो रहे लीकेज ठीक

Leave a Comment