एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

पूर्व विधायक जननेता स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर नेतोजी की बाड़ी में समर्थक करेंगे याद, 7 अप्रेल को विशाल श्रद्धांजलि सभा

Published on: April 6, 2026

The Khabar Xpress 6 अप्रैल 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के बड़े खाँटी नेता रहे और नेतोजी के नाम से विख्यात जननेता पूर्व विधायक स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम किशनाराम नाई मेमोरियल ट्रस्ट एवं भाजपा एवं उनसे जुड़े हुए कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार श्रद्धांजलि सभा में जिले सहित क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में नेतोजी के सहयोगियों एवं उनके शुभचिंतकों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को सुचारू रूप से आयोजित करने हेतु ट्रस्ट सदस्यों व कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 7 अप्रेल 2026 मंगलवार सुबह 11:15 बजे नेशनल हाईवे पर स्थित नेतोजी की बाड़ी के नाम से प्रसिद्ध केआर फार्म हाउस में किया जाएगा। जहां जननेता रहे पूर्व विधायक को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।

गौरतलब है कि पूर्व विधायक किशनाराम नाई का निधन गत वर्ष 7 अप्रैल 2025 को हुआ था। श्रीडूंगरगढ़ के कद्दावर जननेता के रूप में उनकी पहचान थी।

नेतोजी का अंतिम संस्कार उनके हजारों समर्थको की मौजूदगी में केआर फार्म हाउस में ही किया गया था। जहां अभी उनकी मूर्ति स्थापना हेतु निर्माण कार्य चल रहा है और आगामी दिनों में वहां उनकी मूर्ति स्थापित की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ जलदाय विभाग को नया एईएन कार्यालय सहित एईएन, दो जेईएन व 4 अन्य कार्मिको की स्वीकृति, जबकि कई वर्षों से रिक्त है जेईएन सहित 15 से अधिक कार्मिको के पद, पढ़े पूरी व पुख्ता रिपोर्ट

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

Leave a Comment