राज्य अन्य पिछड़ा आयोग का कार्यकाल सितंबर तक फिर बढ़ा, चुनाव पर सस्पेंस बरकरार

The Khabar Xpress 1 अप्रैल 2026। जयपुर से बड़ी खबर है। राज्य अन्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष का कार्यकाल फिर बढ़ा दिया गया है। रिटायर जज मदनलाल भाटी की अध्यक्षता वाले राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग का कार्यकाल राज्य सरकार ने 6 महीने (सितंबर) तक बढ़ा दिया।

यानी नगर निकाय तथा पंचायत राज पदों पर चुनाव सितंबर तक होने के चांस नहीं। भाजपा के आला अधिकारियों में सुगबुगाहट हैं कि नवंबर दिसंबर तक 12 जिलो में जिला परिषद तथा पंचायत समिति का कार्यकाल पूरा होगा। राज्य सरकार प्रदेश में सभी पंचायत राज पदों पर एकसाथ चुनाव के बहाने दिसंबर में पंचायत राज पदों पर चुनाव करा सकती है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि OBC से जुड़े आंकड़े और आरक्षण से संबंधित प्रक्रिया पूरी होने तक चुनाव कराना व्यावहारिक नहीं माना जाता। ऐसे में आयोग के कार्यकाल विस्तार का सीधा असर चुनावी टाइमलाइन पर पड़ता नजर आ रहा है। हालांकि, आधिकारिक रूप से चुनाव को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इस फैसले ने सियासी गलियारों में हलचल जरूर बढ़ा दी है। अब सभी की नजर आगामी महीनों में सरकार और चुनाव आयोग के अगले कदम पर टिकी हुई है।

ऐसे में अब ये तय माना जा रहा कि कोर्ट के दिशा-निर्देश के अनुसार 15 अप्रैल की समय सीमा में चुनाव संपादित नहीं हो सकेंगे। बता दें कि आयोग का गठन 27 मई 2025 को हुआ था और इसकी इसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायाधीश मदनलाल भाटी कर रहे हैं। इसका पहला विस्तार 21 अगस्त 2025 को 31 दिसंबर 2025 तक किया गया था। इसके बाद दूसरी बार जनवरी से 31 मार्च तक के ऑर्डर जारी हुए। अब ये तीसरी बार सितंबर तक कार्यकाल बढ़ाया गया है।

Leave a Comment