एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

Published on: July 5, 2026

The Khabar Xpress 5 जुलाई 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार में स्थित बस स्टैंड का कायाकल्प करके इसे एक बहुत ही सुंदर रूप प्रदान किया गया था और श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इसका भव्यतम उद्घाटन किया गया था। नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ द्वारा इस पार्किंग स्थल की खुली बोली लगाई गई थी जिससे नगरपालिका को लगभग 15 लाख की राजस्व आय भी हुई थी। तत्कालीन अधिशाषी अधिकारी अविनाश शर्मा द्वारा पार्किंग की नियम व शर्तों में स्पष्ट उल्लेख किया गया था कि पार्किंग स्थल पर वाहनों के अलावा किसी भी प्रकार के रेहड़ी-गाड़े वगैरह नहीं लगाए जायेंगे। शुरुआती महीनों में तो इन शर्तों का पालन किया गया लेकिन अब लगता है कि या तो नगरपालिका ने अपनी शर्तों में ढिलाई दे दी है या फिर स्थानीय स्तर पर मनमानी करके इन सब्जी ठेलेवालो को पार्किंग स्थल में रेहड़ी लगाने की सहमति दी गयी है। आसपास की गलियों में चर्चा आम है कि इन रेहड़ी वालो से पार्किंग स्थल में रेहड़ी लगाने पर हफ्ता वसूली की जा रही है, जिसके कारण ये बेख़ौफ़ अपनी रेहड़ियों को यहां लगाकर इस पार्किंग स्थल की सुंदरता को बिगाड़ रहे है।

The Khabar Xpress ने जब इन सबकी जानकारी वर्तमान कार्यकारी अधिशाषी अधिकारी व तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा से नगरपालिका जाकर प्राप्त करने की कोशिश की गई तो वे वहां अनुपलब्ध मिले। जब मोबाइल पर सम्पर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने मोबाइल नम्बर ही ब्लॉक कर रखा था जिसके कारण उनसे संपर्क नही हो पाया।

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि विगत माह से ही ये रेहड़ी वाले यहां पार्किंग स्थल के अंदर अपनी रेहड़ियां लगा रहे है। ना इनको प्रशासनिक अधिकारी रोक रहे है औऱ ना ही ठेकेदार। पार्किंग की खुली नीलामी में शामिल रहे ठेकेदारों के कहना है कि जब ठेके की शर्तों में स्पष्ट रूप से निर्देशित था कि पार्किंग स्थल के अंदर किसी वही प्रकार के रेहड़ी व गाड़े नहीं लगाए जा सकते है तो अब ये किसके आदेश पर लगाये जा रहे है। ये सरासर सरकारी आदेशो की अवहेलना तो है ही अगर अब आदेश जारी किए गए है तो हम सभी लोगो के साथ प्रशासनिक भेदभाव भी है।

देखे वीडियो….

https://www.facebook.com/share/r/187GUUfPEx

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुधार के लिए विधायक लगातार कर रहे प्रयास, समदसर में दो एवं लखासर में एक 5mva ट्रांसफॉर्मर की स्वीकृति

अपनों से दूरी…. तो झंडा कौन उठाएगा ?, पुराने कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नेता हाशिए पर… क्या श्रीडूंगरगढ़ में संगठन अपनी सबसे बड़ी ताकत खो रहा है ?

धरना हुआ… और व्यवस्था को याद आ गया कि अस्पताल भी चलाना है !

तीसरे दौर की वार्ता में बनी आंशिक सहमति, करीब साढ़े सात घंटे तक चला धरना, वैकल्पिक ट्रॉमा व्यवस्था, अतिरिक्त डॉक्टर, सोनोग्राफी मशीन व फोरलेन सर्वे पर प्रशासन ने दिया भरोसा, देखे वीडियो

ट्रॉमा सेंटर प्रदर्शन- धरना स्थल पर पहुंचा प्रशासन, वार्ता बेनतीजा, आंदोलनकारियों ने दिया एक घंटे का अल्टीमेटम, देखे वीडियो..

श्रीडूंगरगढ़ का सब्र टूटा: अब सड़कों पर जनता, कटघरे में सत्ता, ट्रॉमा सेंटर की मांग बनी जनआंदोलन, आज उपखंड कार्यालय के पास जुटेंगे विभिन्न संगठन व आम नागरिक, हिंदू संगठनों का इस्तीफा भी बना बड़ा सवाल

Leave a Comment