एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

Published on: July 23, 2026

The Khabar Xpress 18 जुलाई 2026, श्रीडूंगरगढ़। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए कालूबास स्थित मोहता पैलेस का विस्तार किया जा रहा है। जनहित और सामाजिक गतिविधियों को अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से भवन में सेकेंड फ्लोर का निर्माण शुरू कर दिया गया। निर्माण कार्य का शुभारंभ शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन के साथ हुआ।

भूमि पूजन पंडित श्रवण कुमार ने विधि-विधान से संपन्न कराया। इस अवसर पर डूंगरमल मोहता, कैलाश चंद मोहता, नंद किशोर मोहता, बैगराज मोहता, विनोद पारीक सहित मोहता परिवार के सदस्य मौजूद रहे और निर्माण कार्य की शुरुआत की।

मोहता परिवार ने बताया कि भवन के विस्तार का उद्देश्य केवल निर्माण बढ़ाना नहीं, बल्कि समाज को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सेकेंड फ्लोर बनने के बाद सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अधिक स्थान उपलब्ध होगा। इससे क्षेत्र के लोगों को विभिन्न सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर व्यवस्था मिल सकेगी।

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मोहता परिवार की इस पहल को जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि ऐसे भवन सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

श्रीडूंगरगढ़ जलदाय विभाग को नया एईएन कार्यालय सहित एईएन, दो जेईएन व 4 अन्य कार्मिको की स्वीकृति, जबकि कई वर्षों से रिक्त है जेईएन सहित 15 से अधिक कार्मिको के पद, पढ़े पूरी व पुख्ता रिपोर्ट

Leave a Comment