राजस्थान स्थापना दिवस समारोह, संकल्प, श्रम और सामूहिक उत्तरदायित्व से परिभाषित हो रहा है राजस्थान-डॉ. चक्रवर्ती श्रीमाली, विचार, विश्वास व विवेक की त्रिवेणी राजस्थान- डॉ. गौरव बिस्सा

The Khabar Xpress 29 मार्च 2026। राष्ट्रभाषा हिंदी प्रचार समिति के संस्कृति भवन में राजस्थान स्थापना दिवस के पूर्व दिवस पर शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित संभागियों को अपने व्याख्यान से जोड़ते हुए डॉ. चक्रवर्ती श्रीमाली ने वेद परम्परा, लुप्त नदी सरस्वती का स्मरण करते हुए राजस्थान की धरा पर अवतरित पन्नाधाय, मीरा, महाराणा प्रताप व बीकानेर के शासक कर्णसिंह को राजस्थान विकास के विभिन्न उपक्रमों में याद किया। उन्होंने कहा कि आज का राजस्थान शौर्य को हथियारों से नहीं, बल्कि संकल्प, श्रम और सामूहिक उत्तरदायित्व से परिभाषित हो रहा है। इतिहास प्रसिद्ध राती घाटी युद्ध के रोचक किस्से भी इस अवसर पर साझा किये।