एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

Published on: June 18, 2026

The Khabar Xpress 17 जून 2026, श्रीडूंगरगढ़। ग्रामीण विकास योजनाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सामाजिक लेखा परीक्षा, जवाबदेही एवं पारदर्शिता सोसायटी जयपुर तथा राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान, हैदराबाद के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान में किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में जिला परिषद बीकानेर का विशेष सहयोग रहा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ लोकपाल श्रीमती संजीदा बानो, संभागीय प्रशिक्षण नोडल अधिकारी एवं मुख्य प्रशिक्षक नंदलाल शर्मा, एसएसएएटी शासन सचिवालय, जयपुर से आए मुख्य प्रशिक्षक नरेंद्र जोशी तथा जिला परिषद हनुमानगढ़ के प्रशिक्षक मुकेश पुजारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

ज़िला परिषद के आईईसी समन्वयक गोपाल जोशी ने कार्यशाला की विषय वस्तु पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को विषय विशेषज्ञों की जानकारी दी। अतिथियों ने प्रशिक्षण की आवश्यकता और ग्रामीण विकास योजनाओं में सामाजिक अंकेक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला।

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस मुख्य प्रशिक्षक नंदलाल शर्मा एवं नरेंद्र जोशी ने वीबी-जीरामजी योजना के शासकीय ढांचे, सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया तथा अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने रोजगार गारंटी, निर्धारित समय-सीमाओं, श्रमिक पंजीकरण प्रक्रिया, कार्य आवंटन, मजदूरी भुगतान व्यवस्था तथा श्रमिकों के अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को व्यवहारिक उदाहरणों और समूह गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक अंकेक्षण की बारीकियों से भी अवगत कराया गया।

अनुभवी BRP बाबू लाल गर्ग ने बताया कि कि सामाजिक अंकेक्षण ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का एक सशक्त माध्यम है, जिससे योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित होती है तथा आमजन की भागीदारी बढ़ती है। यह प्रशिक्षण ब्लॉक स्तर पर कार्यरत संसाधन व्यक्तियों की क्षमता वृद्धि में सहायक सिद्ध होगा।
कार्यक्रम में संभाग के विभिन्न जिलों से आए संसाधन व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान और अनुभव ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा जनहितकारी कार्यों की निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।कार्यशाला का संचालन कनिष्ठ सहायक सुनील जोशी ने किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

श्रीडूंगरगढ़ जलदाय विभाग को नया एईएन कार्यालय सहित एईएन, दो जेईएन व 4 अन्य कार्मिको की स्वीकृति, जबकि कई वर्षों से रिक्त है जेईएन सहित 15 से अधिक कार्मिको के पद, पढ़े पूरी व पुख्ता रिपोर्ट

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

Leave a Comment