श्रीडूंगरगढ़ में आज 15 अक्टूबर को होगा ‘हरिनाम की महिमा’ कार्यक्रम, इस्कॉन के संत भक्त केवल गोपेंद्र कृष्ण स्वामी महाराज करेंगे प्रवचन
भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और हरिनाम संकीर्तन से श्रीडूंगरगढ़ का माहौल भक्तिमय होगा। इस्कॉन की ओर से 15 अक्टूबर को कालूबास स्थित ओसवाल पंचायत भवन में दोपहर 3 बजे ‘हरिनाम की महिमा’ विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें परम पूज्य भक्त केवल गोपेंद्र कृष्ण स्वामी महाराज प्रवचन देंगे। कार्यक्रम में कथा, संकीर्तन, आरती और भक्ति नृत्य के साथ श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था भी रहेगी।