एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

कृषि विभाग कर रहा है सर्वे, क्षेत्र टिड्डी प्रकोप से प्रभावित नहीं।

Published on: August 23, 2023

दी खबर एक्सप्रेस 23 अगस्त 2023। किसानों को जहां एक ओर बारिश की कमी के कारण फसल जलने का भय सता रहा है तो दूसरी ओर बिजली कटौती भी किसानों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। अब कुछ दिनों पहले टिड्डी के हमले का भी संकेत जब कृषि विभाग के कार्मिकों को मिला तो पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर आ चुका है। ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में किसानों को टिड्डी के कारण फसलों का नुकसान न हो इसलिए कृषि अधिकारियों की टीम क्षेत्र के गाँवो में खेतों का निरीक्षण करने पहुंची और विभिन्न फसलों का सर्वे कर अवलोकन किया। श्रीडूंगरगढ़ सहायक निदेशक कृषि विस्तार रघुवर दयाल सुथार और श्रीडूंगरगढ़ के कृषि अधिकारी सुरेंद्र मारू ने बताया कि क्षेत्र के गांव धर्मास, मिंगसरिया, बाडेला सहित श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में अभी टिड्डी की कोई उपस्थिति नहीं पाई गई है। इस दौरान साथ में रघुवीर, सहायक कृषि अधिकारी मुरारी शर्मा, कृषि पर्यवेक्षक इंद्रदास उपस्थित रहे।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान अधिकारियों द्वारा मिनीकिट वितरण में वितरित मोठ किस्म RMO 2251 की क्षेत्र में वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया गया। कृषि अधिकारी पौध संरक्षण सुरेंद्र मारू ने बताया कि क्षेत्र में फसलों में पकाव की स्थिति पर होने की वजह से वर्षा की नितांत आवश्यकता है।

[metaslider id=9929 cssclass=””]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

भजनलाल सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, फसल के नुकसान पर कृषि आदान-अनुदान स्वीकृत

किसानों के लिए खबर – कृषक पुरस्कार के लिए 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

बीकानेर जिले में खरीफ फसलों पर कातरा और सफेद लट का कहर, विधायक ताराचंद सारस्वत ने कृषि मंत्री को लिखा पत्र

“दो मूसा, दो कातरा, दो तीड़ी, दो ताय। दो की बादी जळ हरै, दो विश्वर दो वाय।” कातरे से हो रही फसलें बर्बाद, देखे वीडियो…

राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती के लिए 1100 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, जाने पूरी प्रक्रिया

कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर कृषि विभाग की कार्यवाही, खाद-बीज का सघन निरीक्षण, 543.50 क्विंटल मूंगफली, मूंग व ग्वार बीज किया सीज

Leave a Comment