एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

किसानों के लिए खबर – कृषक पुरस्कार के लिए 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

Published on: July 24, 2025

The Khabar Xpress 24 जुलाई 2025। आत्मा योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 में राज्य, जिला तथा पंचायत समिति स्तर पर विभिन्न कृषि उद्यमों के श्रेष्ठ कृषकों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर पॉंच कृषकों का चयन कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन डेयरी व मत्स्य पालन, जैविक खेती और नवाचारी खेती, कृषि उत्पादों का प्रसंस्करण एवं मूल्य सवंर्धन आदि गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों में से एक-एक कृषक का चयन किया जाएगा। इस प्रकार प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर कुल पांच कृषकों का चयन प्रत्येक गतिविधिवार किया जाएगा। पंचायत समिति स्तर पर चयनित कृषकों में से 10 सर्वश्रेष्ठ कृषकों को (प्रत्येक गतिविधि हेतु 2 सर्वश्रेष्ठ कृषक) जिला स्तर पर चयनित किया जाएगा तथा प्रदेश के समस्त जिलों से चयनित कृषकों में से राज्य स्तर पर 10 सर्वश्रेष्ठ कृषकों का (प्रथम एवं द्वितीय स्तर पर 5-5 कुल 10) चयन होगा। पुरस्कार के लिए प्रत्येक गतिविधिवार पंचायत समिति स्तर पर राशि दस हजार रुपए, जिला स्तर पर 25 हजार रुपए एवं राज्य स्तर पर राशि 50 हजार रुपए देने का प्रावधान है। परियोजना निदेशक (आत्मा)  मदन लाल ने बताया कि योजना में पुरस्कृत किये जाने के लिए कृषकों से 31 अगस्त 2025 तक आवेदन आमन्त्रित किए गए हैं। आत्मा योजना के तहत गत वर्षो में पुरस्कृत कृषकों का चयन दुबारा नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र सम्बन्धित सहायक कृषि अधिकारी द्वारा कार्यालय उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक ‘आत्मा’ कृषि भवन सांगलपुरा बस स्टेण्ड के सामने को पहुंचाना होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ का सब्र टूटा: अब सड़कों पर जनता, कटघरे में सत्ता, ट्रॉमा सेंटर की मांग बनी जनआंदोलन, आज उपखंड कार्यालय के पास जुटेंगे विभिन्न संगठन व आम नागरिक, हिंदू संगठनों का इस्तीफा भी बना बड़ा सवाल

ट्रॉमा सेंटर की जगह बदलने की आशंका के बीच विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की नगर, प्रखंड व जिला पदाधिकारियों का सामूहिक इस्तीफा, हिन्दू युवाओं के संघर्ष को निजी लालच की भेंट चढ़ाने के लगाए आरोप

नगर निकायों के चुनाव की उलटी गिनती शुरू, वार्ड आरक्षण की जिम्मेदारी कलेक्टरों को

खबर नहीं, सीधा सवाल…! पांच साल तक विपक्ष सोता रहा या फिर चुप रहने की कोई मजबूरी थी ?

निकाय चुनाव में श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा के लिए बज रही खतरे की घंटी या सिर्फ चुनावी शोर ?

फिर बाहर आया ट्रॉमा सेंटर का जिन्न, 655 दिनों का धरना, राजनीतिक दल मैदान में, सोशल मीडिया पर मांग, पंचायत व निकाय चुनाव सामने

Leave a Comment