राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती के लिए 1100 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, जाने पूरी प्रक्रिया

The Khabar Xpress 17 जुलाई 2025। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा अभी-अभी राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है Rajasthan Agriculture Supervisor Recruitment 2025 के लिए 1100 पदों पर नई भर्ती निकाली गई हैं, जिसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र 944 पद रखे गए हैं और अनुसूचित क्षेत्र के 156 पद रखे गए है राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती के ऑनलाइन आवेदन करने के संपूर्ण प्रक्रिया नीचे विस्तार रूप से दी गई है।

भर्ती

Organization NameRajasthan Staff Selection Board (RSMSSB)
Post NameAgriculture Supervisor
Total Vacancies1100
DepartmentRajasthan Agriculture Department
Advt. No.14/2025
Job LocationRajasthan (TSP and Non-TSP areas)
Application ModeOnline
Official Websitersmssb.rajasthan.gov.in

इस भर्ती के लिए कोई भी योग्य महिला और पुरुष उम्मीदवार आवेदन भर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता, वेतनमान, आरक्षण के प्रावधान, पंजीयन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया, पदों का वर्गीकरण, आयु में छूट के प्रावधान, आवेदन में संशोधन की प्रक्रिया, परीक्षा की स्कीम एवं पाठ्यक्रम इत्यादि की सूचना के लिए उम्मीदवार को RSSB की वेबसाईट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।

भर्ती योग्यता…

राजस्थान कृषि विभाग भर्ती के ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है, ओर अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है इसके अलावा आरक्षित श्रेणी के महिला और पुरुष अभ्यर्थियों को अधिकतम सीमा में सरकार के नियम अनुसार छुट दी गई है।

राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती के आवेदन करने के लिए जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹600 रुपए आवेदन शुल्क रखें गए हैं और ओबीसी, एससी, एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹400 रुपए आवेदन शुल्क देने होंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.Sc.(Agriculture) अथवा B.Sc.(Agriculture- Horticulture) ऑनर्स अथवा किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कृषि विषय के साथ 12वीं उत्तीर्ण होने चाहिए।

देखे….

\"\"

Leave a Comment