एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

बीकानेर जिले में खरीफ फसलों पर कातरा और सफेद लट का कहर, विधायक ताराचंद सारस्वत ने कृषि मंत्री को लिखा पत्र

Published on: July 24, 2025

The Khabar Xpress 24 जुलाई 2025। बीकानेर जिले के किसानों की खरीफ फसलें इस बार गंभीर कीट प्रकोप की मार झेल रही हैं। विशेषकर श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मोठ, मूंगफली, मूंग, ग्वार, तिल जैसी फसलों पर कातरा और सफेद लट (White Grub) का भयंकर हमला हो रहा है, जिससे किसानों की खड़ी फसलें नष्ट हो रही हैं। इस विकट स्थिति को लेकर विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री डॉ. करोड़ी लाल मीणा को पत्र लिखकर त्वरित राहत और सहायता की मांग की है।
विधायक सारस्वत ने पत्र में बताया कि इस बार समय पर वर्षा होने से किसानों ने व्यापक स्तर पर खरीफ फसलों की बुवाई की थी, लेकिन अब कीट प्रकोप के कारण खेत चौपट हो रहे हैं। मूंगफली की फसल में विशेष रूप से सफेद लट का तीव्र संक्रमण फैला है और सिंचित क्षेत्रों के किसान भारी नुकसान झेल रहे हैं। वहीं बारानी क्षेत्रों में भी कातरा की मार कम नहीं है।
सारस्वत ने कृषि मंत्री से मांग की है कि क्षेत्र में त्वरित सर्वे करवाकर वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाए।
किसानों को राहत देने के लिए कीटनाशक दवाइयाँ एवं अन्य कृषि आदान निशुल्क या अनुदानित दर पर उपलब्ध करवाई जाएं।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आवश्यकतानुसार क्षेत्र को आपदा ग्रस्त घोषित कर विशेष राहत योजनाएं लागू की जाएं।
उन्होंने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के किसान पहले ही सीमित संसाधनों से खेती करते हैं और अब यह संकट उनकी आजीविका पर बड़ा खतरा बन गया है। राज्य सरकार की त्वरित मदद ही किसानों को इस आपदा से उबार सकती है।

ज्ञात हो कि The Khabar Xpress किसानों की इस समस्या को जोरशोर से उठाया था।

ये भी पढ़े…

राम हमसे रूठ गया है अब सिर्फ राज का ही सहारा है- क्षेत्र के किसानों की यही पुकार,
कातरे से हो रही फसलें बर्बाद,
देखे वीडियो…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ का सब्र टूटा: अब सड़कों पर जनता, कटघरे में सत्ता, ट्रॉमा सेंटर की मांग बनी जनआंदोलन, आज उपखंड कार्यालय के पास जुटेंगे विभिन्न संगठन व आम नागरिक, हिंदू संगठनों का इस्तीफा भी बना बड़ा सवाल

ट्रॉमा सेंटर की जगह बदलने की आशंका के बीच विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की नगर, प्रखंड व जिला पदाधिकारियों का सामूहिक इस्तीफा, हिन्दू युवाओं के संघर्ष को निजी लालच की भेंट चढ़ाने के लगाए आरोप

नगर निकायों के चुनाव की उलटी गिनती शुरू, वार्ड आरक्षण की जिम्मेदारी कलेक्टरों को

खबर नहीं, सीधा सवाल…! पांच साल तक विपक्ष सोता रहा या फिर चुप रहने की कोई मजबूरी थी ?

निकाय चुनाव में श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा के लिए बज रही खतरे की घंटी या सिर्फ चुनावी शोर ?

फिर बाहर आया ट्रॉमा सेंटर का जिन्न, 655 दिनों का धरना, राजनीतिक दल मैदान में, सोशल मीडिया पर मांग, पंचायत व निकाय चुनाव सामने

Leave a Comment