एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर कृषि विभाग की कार्यवाही, खाद-बीज का सघन निरीक्षण, 543.50 क्विंटल मूंगफली, मूंग व ग्वार बीज किया सीज

Published on: June 8, 2025

The Khabar Xpress 08 जून 2025। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के निर्देश पर कृषि आदान गुण नियंत्रण अभियान के तहत शनिवार को बीकानेर में कृषि उपज मंडी सहित बाजार में खाद-बीज की दुकानों पर जांच की सघन कार्यवाही की गई। कृषि विभाग कृषि आदान निरीक्षकों की टीमों ने जांच के दौरान नकली प्रतीत होने पर 543.50 क्विंटल मूंगफली, मूंग व ग्वार के बीज जब्त किए। साथ ही बीज व उर्वरक 29 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे।
अतिरिक्त निदेशक त्रिलोक कुमार जोशी के नेतृत्व में टीमें गठित कर कार्रवाई के लिए भेजा गया। कृषि आदान निरीक्षकों की टीम में संयुक्त निदेशक कृषि कैलाश चौधरी, संयुक्त निदेशक मदन लाल, उपनिदेशक कृषि जयदीप दोगने व प्रेमाराम, सहायक निदेशक सुभाष चंद्र, श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, रामकिशोर मेहरा, सहायक निदेशक उद्यान मुकेश गहलोत, रघुवर दयाल, सहायक निदेशक सुरेंद्र मारू व राजूराम, कृषि अधिकारी गिरिराज, श्रीमती कविता गुप्ता, श्रीमती मीनाक्षी पंवार, श्रीमती ममता, सोमेश तंवर, मामराज, रमना व मेघराज शामिल रहे।
अतिरिक्त निदेशक त्रिलोक कुमार जोशी ने बताया कि बीकानेर जिले में कार्यरत निरीक्षकों ने आठ खाद-बीज और उर्वरक निर्माताओं और रिटेल विक्रेताओं के यहां जांच की। टीमों ने नेशनल क्रॉप साइंस खारा, किशन लाल श्याम सुंदर करनी इंडस्ट्रियल एरिया, जयदयाल एग्रो अनाज मंडी बीकानेर, श्रीराम एग्रो एजेंसी बीकानेर, लक्ष्मी एग्री एजेंसी बीकानेर, श्रीचारभुजा एग्रो इंडस्ट्रीज बीछवाल एवं हुसनसर एवं केशरीचंद उदयचंद अनाज मंडी बीकानेर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अनियमितता मिलने 89.60 क्विंटल बीज मूंगफली, मूंग ग्वार के बीज सेल स्टाॅप किया गया व बिक्री पर रोक लगाई गई। 18 क्विंटल उर्वरक सीज किया गया। कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही के बाद अतिरिक्त निदेशक कृषि विस्तार त्रिलोक कुमार जोशी ने ली कृषि आदान निरीक्षकों की बैठक ली व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जोशी ने निर्देश दिए कि कृषि आदान निरीक्षक सजग रहकर निरन्तर अपने क्षेत्र में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। सहायक निदेशक कृषि अपने क्षेत्राधिकारी में प्रभावी निरीक्षण करते हुए कृषि आदान गुणवत्ता सुनिश्चित करवाने के क्रम में प्रभावी कार्यवाही करें।

सहायक निदेशक सुरेन्द्र मारू ने बताया कि जिले में 15 जुलाई तक गुण नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा जिसमें सभी आदान विक्रेताओं के यहां निरीक्षण किया जाएगा तथा नमूने लिए जाएंगे। अनियमितता पाए जाने पर कारवाई की जाएगी। किसानों से भी अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार के नकली खाद बीज व कीटनाशकों की बिक्री, भंडारण की सूचना मिलने पर कृषि विभाग के अधिकारियों को तुरंत सूचना देवे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ का सब्र टूटा: अब सड़कों पर जनता, कटघरे में सत्ता, ट्रॉमा सेंटर की मांग बनी जनआंदोलन, आज उपखंड कार्यालय के पास जुटेंगे विभिन्न संगठन व आम नागरिक, हिंदू संगठनों का इस्तीफा भी बना बड़ा सवाल

ट्रॉमा सेंटर की जगह बदलने की आशंका के बीच विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की नगर, प्रखंड व जिला पदाधिकारियों का सामूहिक इस्तीफा, हिन्दू युवाओं के संघर्ष को निजी लालच की भेंट चढ़ाने के लगाए आरोप

नगर निकायों के चुनाव की उलटी गिनती शुरू, वार्ड आरक्षण की जिम्मेदारी कलेक्टरों को

खबर नहीं, सीधा सवाल…! पांच साल तक विपक्ष सोता रहा या फिर चुप रहने की कोई मजबूरी थी ?

निकाय चुनाव में श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा के लिए बज रही खतरे की घंटी या सिर्फ चुनावी शोर ?

फिर बाहर आया ट्रॉमा सेंटर का जिन्न, 655 दिनों का धरना, राजनीतिक दल मैदान में, सोशल मीडिया पर मांग, पंचायत व निकाय चुनाव सामने

Leave a Comment