एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

आज से गोसेवार्थ संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा की बहेगी ज्ञानगंगा, 7 अक्टूबर से श्रीबद्रीनाथ धाम में होगा पितृ यज्ञ

Published on: September 4, 2023

द खबर एक्सप्रेस 04 सितंबर 2023। श्री डूंगरगढ़ के आडसर बास स्थित श्रीश्याम धोरा प्रांगण में गोसेवार्थ संगीतमय श्रीमद्भागवत कथाज्ञान यज्ञ का आयोजन आज से शुरू। सांवरा सेठ गौसेवा समिति द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का कथा वाचन क्षेत्र के सुप्रसिद्ध कथावाचक भाई संतोष सागर जी महाराज के मुखारविंद से होगा। इस कथा का आयोजन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर गौसेवा हितार्थ होगा। कथा का समय दोपहर 12:15 से 4:15 तक होगा। कथा आज से प्रारम्भ होकर 10 सितंबर तक आयोजित होगी।

7 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक श्रीबद्रीनाथ धाम में होगा भव्य धार्मिक आयोजन


श्राद्ध पक्ष के पावन अवसर पर पितृ शांति के लिये पितृ यज्ञ का भव्य आयोजन श्रीबद्रीनाथ धाम में होगा। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध कथावाचक भाईश्री संतोष सागर महाराज ने बताया कि श्राद्ध पक्ष में पितृ तर्पण और पितृ शांति के लिये श्रीमद्भागवत कथा एवं पितृ तर्पण का आयोजन श्रीबद्रीनाथ धाम में किया जायेगा। जो भी भक्त यात्रा में इस ज्ञानगंगा से लाभान्वित होने के लिये ओमकार सेवा संस्थान चेरिटेबल ट्रस्ट से संपर्क कर सकते है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

भगवान से औपचारिक सम्बन्ध न रखें- संतोष सागर, कालूबास में श्रीमद्भागवत कथा का पंचम दिवस

4 मार्च को होगी श्री सरसजी महाराज मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, ठुकरियासर में प्रदेश के ख्यातिप्राप्त कलाकार देंगे संगीतमय प्रस्तुतियां, पोस्टर का विमोचन

श्रीडूंगरगढ़ से पहली बार गयाजी धाम यात्रा, श्रद्धालुओं को सात दिन पितृ तर्पण, गया श्राद्ध एवं श्रीमद्भागवत कथा का मिलेगा लाभ

अनंत चतुर्दशी पर होगा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का संगीतमय आयोजन, किरीट भाईजी करेंगे वाचन, बैनर का हुआ विमोचन

गुमनामी में जा रहे अपने तीज त्यौहार, कस्बे की तीज माता सवारी नहीं पहुंची गंतव्य तक, मेला स्थान पर अतिक्रमणकारियों का कब्ज़ा, हिंदूवादी संगठन व नेता भी मौन

गाजे बाजे के साथ अपनी 7वीं पैदल दर्शन यात्रा पर 12 अगस्त को रवाना होगा परसनेऊ पैदल यात्री संघ

Leave a Comment