एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्रीडूंगरगढ़ से पहली बार गयाजी धाम यात्रा, श्रद्धालुओं को सात दिन पितृ तर्पण, गया श्राद्ध एवं श्रीमद्भागवत कथा का मिलेगा लाभ

Published on: September 2, 2025

The Khabar Xpress 02 सितंबर 2025। आगामी 10 सितंबर 2025 से 16 सितंबर 2025 तक श्राद्धपक्ष के दौरान धर्मनगरी गयाजी धाम में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। प्रतिदिन वैदिक विधि विधान से पितृ तर्पण एवं भागवत कथा होगी। धार्मिक एवं दिव्य अनुष्ठान श्रीडूंगरगढ के पंडित विष्णुदत्त शास्त्री के सान्निध्य में आयोजित होंगे। इसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं को शामिल होने का मौका मिलेगा। पंडित विष्णुदत्त ने बताया कि आयोजन में अनेक स्थानीय व प्रवासी श्रद्धालु शामिल होंगे और भागवत श्रवण का लाभ लेने के साथ अपने पुर्वजों के पिंडदान व तर्पण का पुण्य भी ले सकेंगे। श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न तैयारियां की जा रही है। उन्होंने बताया कि जो भी श्रद्धालु इसमें शामिल होना चाहे वे बीकानेर रेलवे स्टेशन से 7 सितंबर की रात्रि को 10.30 बजे रवाना होने वाली ट्रेन में टिकिट बना लेवें। अन्य स्थानों से भी आने वाले श्रद्धालु 9 सितबंर तक गयाजी अवश्य पहुंच जावें। जिससे वे 10 सितबंर से प्रारंभ होने वाले अनुष्ठान में पूरी तरह से शामिल हो सकेंगे। कथा के दौरान रहने व भोजन इत्यादि की व्यवस्थाएं की जा रही है जिसका शुल्क रखा गया है। यात्रा सहित कथा व पितृ तर्पण पूजन में शामिल होने के लिए श्रद्धालु अपना नाम पंजीकरण करवा लेवें। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक श्रद्धालु स्वयं पंडितजी से 8290814026, देवकिशन छंगाणी 9982033101, बनवारीलाल बोहरा 946110599 या सोनू तावणियां 9571359239 से संपर्क कर सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

Leave a Comment