एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

Published on: April 8, 2026

The Khabar Xpress 08 अप्रेल 2026, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान के लिए बड़ी खबर है। एक ऐतिहासिक कार्य का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। ईरान-अमेरिका व इजरायल युद्ध के बीच, जहां पेट्रोलियम पदार्थों व गैस की कमी हो रही है, वहीं प्रदेश के लिए एक बड़ी खुशखबर है। करीब 80 हजार करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रही पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण 21 अप्रेल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। प्रधानमंत्री 21 को पचपदरा आएंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंगलवार को दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को मंजूरी मिली है।

कार्यक्रम की पुष्टि करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह रिफाइनरी मारवाड़ सहित पूरे राजस्थान के आर्थिक कायाकल्प और युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलने वाली ‘भाग्यरेखा’ सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रिफाइनरी के उद्घाटन को लेकर मुलाकात की थी। मंगलवार को उनकी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात हुई। इसी दौरान रिफाइनरी के उद्घाटन का दिन तय हो गया।

गेमचेंजर होगी रिफाइनरी

श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के चेयरमैन रामगोपाल सुथार ने बताया कि रोजगार के लिहाज से भी रिफाइनरी परियोजना को गेमचेंजर माना जा रहा है। अनुमान है कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 50 हजार नए रोजगार सृजित होंगे। इसमें तकनीकी, कुशल और अर्द्धकुशल श्रमिकों के साथ-साथ सेवा क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इससे न केवल शहरी बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को भी संबल मिलेगा।

व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन सतर्क

पचपदरा रिफाइनरी देश की पहली ऐसी परियोजना है, जिसमें पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स भी साथ में स्थापित किया गया है। इस कारण यह परियोजना न केवल राजस्थान बल्कि देश के औद्योगिक मानचित्र में भी विशेष महत्व रखती है। उद्घाटन समारोह को लेकर सुरक्षा, यातायात, जनसभा स्थल, पार्किंग, पेयजल एवं चिकित्सा सुविधाओं सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पचपदरा शहर सहित हाईवे की सड़कों को दुरस्त करने के साथ ही रिफाइनरी क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे है।

सोर्स-गूगल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

भगवान से औपचारिक सम्बन्ध न रखें- संतोष सागर, कालूबास में श्रीमद्भागवत कथा का पंचम दिवस

न्यायालय का दुर्लभ न्याय, 9 पुलिसकर्मियों को सजा-ए-मौत, बाप-बेटे को हिरासत में टॉर्चर कर ले ली थी जान, कोरोना काल मे पुलिसिया अत्याचार की कहानी, जाने क्या था मामला ?

पूर्व विधायक जननेता स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर नेतोजी की बाड़ी में समर्थक करेंगे याद, 7 अप्रेल को विशाल श्रद्धांजलि सभा

सारस्वत समाज के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल, दिल्ली में IAS तैयारी के लिए सुविधाओं की शुरुआत का संकल्प

श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल में डॉ जगदीश गोदारा की एक ओर उपलब्धि, रूमेटॉइड आर्थराइटिस मरीज के घुटनों का किया सफल प्रत्यारोपण

Leave a Comment