एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Published on: April 13, 2026

The Khabar Xpress 13 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में गम्भीर एवं विकराल समस्या बनी हुई है सीवरेज व्यवस्था और इस भयंकर समस्या से श्रीडूंगरगढ़ निवासियों को निजात दिलाने के लिए आज शाम 5 बजे कस्बे के कालूबास के पाराशर मंदिर के समीप श्रीडूंगरगढ़ में सीवरेज लाइन डालने का कार्य आरंभ किया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ के हर घर की सीवरेज टंकियां सीधे गलियों में ही बनी हुई है। हालात ये है कि गलियां थोथी हो चुकी है। अब गलियों में नई सीवरेज टंकियां बने ऐसी जगह भी नहीं बची हुई हैं। काफी वर्षों से जनता की बेहद जरूरत थी कि शहर में सीवरेज लाइन डाली जाए। विधायक ताराचन्द सारस्वत ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल द्वारा बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत 50 करोड़ की लागत से सीवरेज व ट्रीटमेन्ट प्लॉन्ट श्रीडूंगरगढ़ में लगाया जाना स्वीकृत हुआ था। जिससे प्रथम चरण में कालूबास में लाइनें डाली जाएगी। जिसे सेंसोमु स्कूल के पीछे 3 एमएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाकर उससे जोडा जाएगा। प्रथम चरण में सीवरेज लाइन का कार्य लगभग 18 किलोमीटर ( 17,780 मीटर ) लंबा होगा। विधायक ने बताया कि इस संदर्भ में रविवार को अधिशाषी अधिकारी श्री वर्धन शर्मा, प्रोजेक्ट हेड नवीन चौधरी, मेसर्स एसकेसी-एईटी-जेवी एवं संबंधित अधिकारियों के साथ विशेष बैठक कर सीवरेज प्रोजेक्ट की विस्तृत समीक्षा की और सोमवार को शाम 5 बजे शहर के लिए इस अतिमहत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को शुरू करने को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में प्रोजेक्ट को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

प्रोजेक्ट हेड ने बताया कि पहले चरण के लिये घर घर सर्वे कर लिया गया है। जिसके तहत घर-घर कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे। जिससे शौचालय, रसोई एवं बाथरूम का गंदा पानी सीधे सीवर लाइन से जुड़ सकेगा। कार्य को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएग। कम्पनी द्वारा नियमित निरीक्षण एवं रखरखाव में सुविधा की जायेगी।

विधायक सारस्वत ने कहा कि इस योजना से हजारों घर लाभान्वित होंगे तथा इसके दूसरे चरणों में शेष शहर में सीवरेज लाइन डलवाई जाएगी। कस्बे के नागरिकों को जल्द से जल्द ये सुविधा मिले इसके प्रयास किये जायेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

भगवान से औपचारिक सम्बन्ध न रखें- संतोष सागर, कालूबास में श्रीमद्भागवत कथा का पंचम दिवस

न्यायालय का दुर्लभ न्याय, 9 पुलिसकर्मियों को सजा-ए-मौत, बाप-बेटे को हिरासत में टॉर्चर कर ले ली थी जान, कोरोना काल मे पुलिसिया अत्याचार की कहानी, जाने क्या था मामला ?

Leave a Comment