एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

अनंत चतुर्दशी पर होगा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का संगीतमय आयोजन, किरीट भाईजी करेंगे वाचन, बैनर का हुआ विमोचन

Published on: August 22, 2025

The Khabar Xpress 22 अगस्त 2025। देराजसर गांव में अनंत चतुर्दशी के मौके पर आगामी 6 सितंबर से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ होगा। इसकी जानकारी देते हुए आयोजन समिति के प्रहलाद राय सारस्वा ने बताया कि कथा का वाचन विश्वविख्यात भागवत कथा वाचक पूज्य किरिट भाईजी के श्रीमुख से होगा। कथा आगामी 6 से 12 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलेगी। इसी पंडाल पर शाम 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक नानी बाई रो मायरो कथा का आयोजन भी होगा। इससे पूर्व शुक्रवार को गांव के शिव परिवार मंदिर परिसर में इस भव्य धार्मिक आयोजन के बैनर का विमोचन किया गया। इस मौके पर भागीरथ सारस्वा, जगदीश सारस्वा, बाबूलाल सारस्वा,एडवोकेट रामेश्वरलाल सारस्वा, बाबूलाल सारस्वा, गोरधन सारस्वा, सत्यनारायण सारस्वा, लिखमाराम भादू, कानाराम भादू, भंवरलाल सुथार, सीताराम सुथार, हुकमाराम भादू, डाक्टर जेपी भादू, मांगीलाल भादू, लिछमणराम भादू, नेतादास स्वामी, मुरलीदास स्वामी, श्रवण नाई, दिनेश बुच्चा, रामचन्द्र पूनियां, भोमाराम दुगरिया, पुजारी चक्रपाणि गोड़, सीताराम, रिखाराम लेघा, मनोज सोनी, नवरंग भादू, किशनाराम भादू, गोपाल सुथार, रामचन्द्र जाट अक्कासर वाले, पुजारी काशीराम सारस्वा, पूर्व उपसरपंच महेश सारस्वत, धर्मेंद्र स्वामी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

शहर की पेयजल आपूर्ति गड़बड़ाई, गंदे पानी की हो रही सप्लाई, नहीं हो रहे लीकेज ठीक

Leave a Comment