एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

गाजे बाजे के साथ अपनी 7वीं पैदल दर्शन यात्रा पर 12 अगस्त को रवाना होगा परसनेऊ पैदल यात्री संघ

Published on: July 12, 2025

The Khabar Xpress 12 जुलाई 2025। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 12 अगस्त को श्रीडूंगरगढ़ के कालुबास से परसनेऊ दादोजी महाराज का पैदल यात्री संघ रवाना होगा। संघ की रवानगी दधिमथी माता मंदिर से गाजे बाजे के साथ भव्य जुलूस के रुप में होगी। संघ के कालू शर्मा ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ से 12 अगस्त को दोपहर चार बजे दादोजी महाराज के भक्त पैदल रवाना होंगे, जो 13 अगस्त की सुबह 9 बजे के करीब परसनेऊ दादोजी महाराज के दर्शन करेंगे। रात्रि विश्राम कितासर में करने के बाद ब्रह्म मुहूर्त में संघ परसनेऊ के लिए रवाना होगा। संघ के सदस्य नितेश आसोपा ने बताया कि ये संघ की 7वीं पैदल दर्शन यात्रा है। संघ के साथ दादोजी महाराज की अखंड ज्योत भी प्रज्ज्वलित रहेगी। शर्मा ने बताया कि संघ में जाने के इच्छुक भक्त कालुबास में दधिमथी ईमित्र पर सम्पर्क करके यात्रा सम्बंधित जानकारी ले सकते है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

Leave a Comment