एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

अमित शाह और जेपी नड्डा आज जयपुर में, BJP नेताओं से करेंगे चर्चा, टिकटों पर होगा मंथन, नाराज वसुंधरा राजे को मनाना सबसे बड़ी चुनौती… जल्द जारी हो सकती है विधानसभा उम्मीदवारों की पहली सूची

Published on: September 27, 2023

द खबर एक्सप्रेस 27 सितंबर 2023। राजस्थान में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज जयपुर दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों शीर्ष नेता प्रदेश स्तरीय नेताओं के साथ मैराथन बैठके करेंगे।कहा जा रहा है कि इस मीटिंग के बाद बीजेपी विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। राजस्थान में पीएम मोदी के दौरे के एक दिन बाद ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा बुधवार को जयपुर आ रहे है। अचानक अमित शाह के बने प्रोग्राम के बाद पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है। माना जा रहा है कि परिवर्तन यात्रा के बाद आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर फीडबैक लेंगे। चुनावी लिहाज से अमित शाह और जेपी नड्डा का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। सियासी जानकारों का कहना है कि चुनाव से पहले गुटबाजी की वजह से गलत मैसेज जा रहा है। चर्चा तो यह भी है कि अमित शाह नाराज वसुंधरा राजे को मनाने के लिए आ रहे हैं।

शाम को होगी कोर कमेटी की बैठक

जेपी नड्डा व अमित शाह शाम करीब 7 बजे विशेष विमान से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से दोनों नेता सीधे प्रदेश बीजेपी मुख्यालय आएंगे। यहां रात 8 बजे से बीजेपी कोर कमेटी की बैठक आयोजित होगी। बैठक में दोनों नेता आगामी विधानसभा चुनावों में टिकट बंटवारे, प्रदेश के सियासी समीकरणों को लेकर चर्चा करेंगे। वहीं हाल ही में सम्पन्न हुई बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के दौरान मिले फीडबैक लेकर भी बैठक में चर्चा की जाएगी।

सीपी जोशी की अध्यक्षता में कल हुई थी मीटिंग

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जयपुर दौरे से पहले भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की अध्यक्षता में पदाधिकारी की बैठक ली गई जिसमें सांसद, पूर्व सांसद, मंत्री, पूर्व मंत्री सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की गई। अमित शाह और जेपी नड्डा का यह दौरा भाजपा की टिकटों की पहली सूची से पहले अहम माना जा रहा है।जानकारी ये भी मिल रही है कि बीजेपी तीनों केंद्रीय मंत्रियों गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल व कैलाश चौधरी में किसी एक या दो को चुनावी मैदान में उतार सकती है।

संघ के नेताओं के साथ होगी बैठक

आज बीजेपी कार्यालय में बैठक के बाद नड्डा व शाह जयपुर में ही ठहरेंगे। कल सुबह दोनों नेता संघ कार्यालय जाएंगे। यहां दोनों संघ के नेताओं के साथ आगामी चुनावों में संघ की भूमिका पर विचार- विमर्श करेंगे। वहीं लंबे समय से संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रकाशचंद को आगामी चुनावों के लिए बड़ी जिम्मेदारी देने पर भी चर्चा चल रही है। इसे लेकर भी नड्डा व शाह संघ के नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के इस दौरे के बाद प्रकाशचंद नई भूमिका में नज़र आ सकते हैं।

टिकटों को लेकर भी हो सकता है मंथन

बताया जा रहा है कि अमित शाह पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा करेंगे। साथ ही लगातार मिल रही गुटबाजी की शिकायतों कर सख्त मैसेज देंगे। बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा होने की संभावना है। ऐसा माना जा रहा है कि पीएम मोदी ने निर्देश पर ही अमित शाह जयपुर आ रहे हैं। दरअसल, पीएम मोदी की सभा में गुटबाजी साफ दिखाई दी। वसुंधरा राजे ने मंच पर कोई भाषण नहीं दिया। जबकि दूसरे नेताओं को भाषण देने का पूरा अवसर मिला है। इसे अंदरुनी खींचतान के तौर पर देखा जा रहा है। अमित शाह संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। लेकिन असली मकसद गुटबाजी दूर करने का ही माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

पूर्व विधायक जननेता स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर नेतोजी की बाड़ी में समर्थक करेंगे याद, 7 अप्रेल को विशाल श्रद्धांजलि सभा

राज्य अन्य पिछड़ा आयोग का कार्यकाल सितंबर तक फिर बढ़ा, चुनाव पर सस्पेंस बरकरार

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान बजट 2026, किसी के लिए दूरदर्शी बजट तो किसी ने बताया पर्ची सरकार का एआई बजट, श्रीडूंगरगढ़ में पक्ष एवं विपक्ष ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं

Leave a Comment