एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

किसान ग्राम चौपाल यात्रा के पाँचवां दिन, ग्राम समस्या निवारण करेगी ग्राम कमेटी

Published on: August 22, 2023

दी खबर एक्सप्रेस 22 अगस्त 2023। भारतीय किसान संघ की किसान ग्राम चौपाल यात्रा आज पांचवे दिन जाखासर नया व पुराना, रानासर, कुनपालसर, सोनियासर मिठिया-शिवदानसिंह-गोदारान, बापेऊ, राजेडू, लिखमीसर उतरादा-दिखनादा, कल्याणसर नया-पुराना पहुंची। किसान संघ के तोलाराम जाखड़ ने बताया कि इस यात्रा को जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। राजस्थान सरकार जनता से सिर्फ खोखले वादे कर रही है। किसानों को जरूरत के वक़्त बिजली नही मिल रही है। कार्मिक अपनी मनमानी कर रहे है। बिजली की कमी से किसानों की फसल बर्बादी की कगार पर है। जाखड़ ने कहा कि हर गांव में एक ग्यारह सदस्यीय कमेटी होनी चाहिये जो गांव की समस्याओं को रेखांकित करके उसका निवारण करे।

जाखड़ ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अपना संस्थान के तत्वावधान में वृक्ष वितरण किये गए। जाखड़ ने बताया कि आज जब पर्यावरण प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है तब सिर्फ पेड़ ही एकमात्र बचाव है। किसान संघ के जिला कार्यकारिणी सदस्य धन्ने सिंह और तहसील अध्यक्ष बजरंग सिंह, किशन लाल, रामप्रताप, रवि, भैरा राम, अजीत सिंह साथ रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

पूर्व विधायक जननेता स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर नेतोजी की बाड़ी में समर्थक करेंगे याद, 7 अप्रेल को विशाल श्रद्धांजलि सभा

राज्य अन्य पिछड़ा आयोग का कार्यकाल सितंबर तक फिर बढ़ा, चुनाव पर सस्पेंस बरकरार

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान बजट 2026, किसी के लिए दूरदर्शी बजट तो किसी ने बताया पर्ची सरकार का एआई बजट, श्रीडूंगरगढ़ में पक्ष एवं विपक्ष ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं

Leave a Comment