The Khabar Xpress 16 दिसंबर 2024। ठंड का मौसम आते ही लोग सर्दी, खांसी और गले में खराश की चपेट में आ जाते हैं. बच्चे से लेकर बड़े तक इससे जूझने लगते हैं. कभी कभार ये समस्या इतनी बढ़ जाती है कि लोग खांसते खांसते परेशान हो जाते हैं. इसके चलते लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगती है. ऐसे में अगर आप भी इनकी चपेट में आसानी से आ जाते हैं तो आपको कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है. आइए जानते हैं र्दियों के मौसम में गले में इंफेक्शन क्यों होता है और इससे कैसे बचता जाए.
सर्दियों का मौसम लगभग हर किसी को अच्छा लगता है, लेकिन इस मौसम में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इनमें अस्थमा, सीओपीडी और ब्रोंकाइटिस के मरीजों की दिक्कतें ज्यादा बढ़ जाती हैं. ठंडी हवा हो या वायरस बैक्टीरिया, जब ये नाक और मुंह के जरिए श्वसन नली तक पहुंचते हैं और उसे नुकसान पहुंचाते हैं तो सूजन और संक्रमण के कारण फेफड़ों तक ऑक्सीजन की उचित आपूर्ति नहीं हो पाती है.
दरअसल में जब फेफड़ों को ऑक्सीजन नहीं मिलती तो सांस लेने में परेशानी होने लगती है. इसके साथ-साथ वायरल बुखार, सर्दी, खांसी, एलर्जी, गले में खराश और टॉन्सिल जैसी समस्याएं भी पैदा होने लगती हैं.
डॉक्टर परामर्श के लिए जुड़े:- संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल से चिकित्सीय परामर्श अथवा जानकारी के लिए टच करे।
क्यों होता है गले में इंफेक्शन
तापमान के गिरते ही ठंड होना शुरू हो जाती है, इसके चलते गले में संक्रमण, सर्दी और खांसी की समस्या होने लगती है. सर्द मौसम में चलने वाली प्रदूषित हवा हमारे श्वसन तंत्र पर बुरी तरह प्रभाव डालती है, जिससे गले में संक्रमण तेजी से फैलने लगता है. शुष्क और ठंडी हवा गले को परेशान कर सकती है, जिससे इसकी नेचुरल डिफेंस मैकेनिज्म कमजोर हो सकती है, इसके साथ ही सर्दियों में अक्सर लोग बंद जगहों पर अधिक रहना पसंद करते हैं, जिससे एयरबोर्न वायरस का खतरा बढ़ जाता है.
जब तापमान गिरता है, तो कमजोर प्रतिरक्षा वाले लोग सर्दी या इन्फ्लूएंजा जैसे मौसमी वायरस के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाते हैं. इसके अलावा, शुष्क और ठंडी हवा में कम आर्द्रता नाक के मार्ग को शुष्क कर देती है, जिससे बैक्टीरिया का प्रवेश आसान हो जाता है. पहले से मौजूद श्वसन समस्याओं या कमजोर प्रतिरक्षा वाले लोगों को विशेष रूप से गले के संक्रमण और संबंधित लक्षणों का खतरा होता है.
कैसे करें बचाव-
- गले के संक्रमण या सर्दी-खांसी से बचने के लिए सबसे जरूरी है आसपास साफ-सफाई बनाए रखना, गंदगी के कारण हम इनकी चपेट में जल्दी आते हैं.
- घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें. घर पर भी गर्म कपड़े पहनें
- बाहर से आने पर नियमित रूप से हाथ धोएं, इससे बैक्टीरिया का प्रसार कम होता है.
- संकम्रण से बचने के लिए अपने गले को नम और खुद को हाइड्रेटेड रखें
- ठंड के मौसम में गरारे करें, इसके लिए गुनगुने नमक वाले पानी का प्रयोग करें.
- इसके अलावा अपने आहार में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर संतुलित आहार इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है
- भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें
- सीधा ठंडी हवा के संपर्क में आने से बचें

सोर्स-गूगल
Disclaimer: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। The Khabar Xpress की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।













