एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

क्षेत्र में मिलेगी बेहतर चिकित्सा सेवायें, श्रीडूंगरगढ़ में जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ आज

Published on: February 11, 2026

The Khabar Xpress 11 फरवरी 2026। क्षेत्र में आज से बेहतर चिकित्सा सेवाओं की शुरुआत हो रही है। बीकानेर जिले के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े अग्रणी चिकित्सा संस्थानों में से एक मानव सेवा को समर्पित जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन समारोह आज श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित किया जा रहा है। यह हॉस्पिटल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ क्षेत्रवासियों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।

जीवन रक्षा हॉस्पिटल के शुभारंभ अवसर पर प्रातः 7 फरवरी 2026 से पूजा-अर्चना का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, जबकि मुख्य उद्घाटन समारोह बुधवार, 11 फरवरी 2026 को प्रातः 10:15 बजे आयोजित किया जा रहा है। इसके पश्चात प्रातः 11:00 बजे से भोजन प्रसादी का आयोजन भी रखा गया है।

हॉस्पिटल का संचालन अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा किया जाएगा। जीवन रक्षा हॉस्पिटल में जनरल मेडिसिन, सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, एनेस्थीसिया, कैंसर केयर सहित अनेक विशिष्ट चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी। अनुभवी डॉक्टरों की यह टीम क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगी।

जीवन रक्षा हॉस्पिटल एनएच-11, गणपति धर्म कांटे के सामने, श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर) स्थित है। हॉस्पिटल प्रबंधन ने क्षेत्र के नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों से उद्घाटन समारोह में पधारकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया है।

हॉस्पिटल के CEO and Founder डॉ पवन चौधरी ने बताया कि “हमारा नाम ही हमारा वादा है” के संकल्प के साथ जीवन रक्षा हॉस्पिटल समाज के हर वर्ग को सुलभ, सस्ती और आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

राजस्थान में दो चरणों में होंगे निकाय चुनाव, 9 और 11 सितंबर को मतदान, देखें पूरा कार्यक्रम, आचार संहिता लगी

न‍िकाय चुनाव की आरक्षण की न‍िकली लॉटरी, अब सजेगी चुनावी बिसात, श्रीडूंगरगढ़ सामान्य

प्रशासन की आंखे बंद… भूमाफियाओं की चांदी, राजकीय महाविद्यालय को जमीन मिली 15.43 बीघा, सिमट कर रह गयी करीब दो-ढाई बीघा, मुख्यद्वार में ही भूमाफियाओं ने कर लिए कब्जे, देखे वीडियो…

क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुधार के लिए विधायक लगातार कर रहे प्रयास, समदसर में दो एवं लखासर में एक 5mva ट्रांसफॉर्मर की स्वीकृति

अपनों से दूरी…. तो झंडा कौन उठाएगा ?, पुराने कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नेता हाशिए पर… क्या श्रीडूंगरगढ़ में संगठन अपनी सबसे बड़ी ताकत खो रहा है ?

धरना हुआ… और व्यवस्था को याद आ गया कि अस्पताल भी चलाना है !

Leave a Comment