एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

9वीं कक्षा की स्कूल से लौटती छात्रा के साथ गैंगरेप, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज, आरोपी फरार

Published on: April 24, 2024

The Khabar Xpress 24 अप्रेल 2024। श्रीडूंगरगढ़ के नजदीकी क्षेत्र लूणकरणसर में स्कूल से पेपर देकर लौट रही युवती को उठा ले जाने और उसके साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है। आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लूणकरणसर के एक गांव में रहने वाली 9वीं कक्षा की छात्रा सोमवार को पेपर देने कस्बे के सरकारी स्कूल गई थी। स्कूल से घर लौटने के दौरान दो युवक उसे जबरन उठा ले गए और सुनसान जगह गैंगरेप किया। वारदात के बाद दोनों युवक छात्रा को छोड़कर फरार हो गए। तबीयत बिगड़ने पर उसे लूणकरणसर अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्रा ने अपने पर्चा बयान में पुलिस को बताया है कि पेपर देने के बाद वह गांव जाने के लिए बस स्टैंड गई थी। उसके गांव का रहने वाला रणजीत उर्फ बबलू व एक अन्य युवक बाइक लेकर वहां पहुंचे और जबरन उठा ले गए। उसे बीकानेर रोड पर सुनसान जगह ले गए और जबरन शराब पिलाकर गैंगरेप किया। वारदात के बाद दोनों युवक उसे रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गए। वहां एक दुकानदार ने छात्रा को बदहवास हालत में देखा और लूणकरणसर अस्पताल में भर्ती कराया। एसएचओ गणेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराया गया है। उसके पर्चा बयान पर गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज किया है जिसकी जांच सीओ लूणकरणसर नरेन्द्र पूनिया करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

न्यायालय का दुर्लभ न्याय, 9 पुलिसकर्मियों को सजा-ए-मौत, बाप-बेटे को हिरासत में टॉर्चर कर ले ली थी जान, कोरोना काल मे पुलिसिया अत्याचार की कहानी, जाने क्या था मामला ?

दंगो के आरोपी बरी

श्रीडूंगरगढ़ में भूमाफियाओं का बड़ा खेल: मास्टर प्लान की 150 फीट चौड़ी सड़क ‘गायब’, ​सरकारी मिलीभगत या जनता की आंखों में धूल ?, एक ही खसरा नंबरों पर दो अलग-अलग कॉलोनियों के नक्शे चर्चा में….

श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका का एक ओर कारनामा, भूखण्ड का नाप गलत लिखकर सरकार को पहुंचा रहे आर्थिक नुकसान या अपनो को फायदा

निःशब्द…..

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका का सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा, चेयरमैन, ईओ व संविदाकार्मिक की मिलीभगत से दे दी नियम विरुद्ध नियुक्तियां, नगरपालिका में उपलब्ध ही नहीं कोई सेवा रिकॉर्ड, फिर भी 9 कर्मचारी 2 साल से उठा रहे सेलेरी, एक शत प्रतिशत दिव्यांग फिर भी मिली नौकरी-सूत्र

Leave a Comment