एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

सिक्किम में हुआ शहीद मेजर जनरल की प्रतिमा का अनावरण, प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष सहित क्षेत्र के युवा भाजपा नेता रहे साथ

Published on: September 12, 2025

The Khabar Xpress 11 सितंबर 2025। आज सिक्किम के नाथुला दर्रे में नाथुला विजय दिवस के नायक मेजर जनरल सगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर एवं सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेमसिंह तमांग, राजस्थान के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ सहित श्रीडूंगरगढ़ के युवा भाजपा नेता बृजलाल तावणियाँ मौजूद रहे।

युवा नेता बृजलाल तावणियाँ ने बताया कि सिक्किम में आज 59वां नाथुला विजय दिवस मनाया गया। जो 1967 के भारत – चीन युद्ध के दौरान स्वर्गीय मेजर जनरल सगतसिंह के नेतृत्व में भारतीय सशस्त्र बलों के संघर्ष को समर्पित है।

कार्यक्रम की शुरुआत शेरथांग युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई, जहां राज्यपाल ने शहीद सैनिकों की स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित की और अमर ज्योति प्रज्वलित की। बाद में उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया, जिन्होंने 1967 में नाथूला और चोला में हुई झड़पों में भारतीय सेना को विजय दिलाई थी।

कार्यक्रम से पहले क्षेत्र के युवा भाजपा नेता बृजलाल तावणियाँ ने सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर एवं राजस्थान के कद्दावर नेता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री राजेन्द्र जी राठौड़ से सिक्किम प्रवास के दौरान औपचारिक भेंट की तथा उनके आगमन पर पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया एवं हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।मुलाकात के दौरान राठौड़ ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से संबंधित जनसेवा से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा की साथ ही उन्हें बताया कि आगामी 14 सितंबर को उनका श्रीडूंगरगढ़ में प्रवास रहेगा।

सिक्किम के महामहिम ओमप्रकाश माथुर से मुलाकात की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

Leave a Comment