एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

व्हाट्सऐप लाया गजब का फीचर, अब कोई नही ले पायेगा प्रोफाइल फोटो का स्क्रीन शॉट

Published on: March 17, 2024

द खबर एक्सप्रेस 17 मार्च 2024। व्हाट्सऐप के सबसे अच्छे फीचर में से एक है इसकी प्रोफ़ाइल इमेज। आम भाषा में जिसे DP या डिस्प्ले पिक्चर के नाम से भी जानते हैं। इस फीचर का इतना रौला है कि बाकायदा इसके लिए कई सारे ऐप्स मार्केट में उपलब्ध हैं। यूट्यूब पर अच्छी डीपी बनाने वाले ट्यूटोरियल भी ढेर मिल जाते हैं। बढ़िया फीचर है, मगर इसका बेजा और गलत इस्तेमाल भी खूब होता है। मतलब, चाहे जिसका प्रोफ़ाइल इमेज लो और फिर एडिट बटन दबा डालो। इस वजह से कई बार लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मगर आगे से ऐसा नहीं होगा।

दरअसल, व्हाट्सऐप ने प्रोफ़ाइल पिक्चर का स्क्रीनशॉट लेने पर लगाम कस दी है। मेटा वर्जन के मालिकाना हक वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने डीपी स्क्रीन शॉट ब्लॉक (Screenshot blocking) फीचर रोलआउट करना स्टार्ट किया है। हालांकि, ऐप ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है मगर फिर भी कुछ यूजर्स को ऐप के स्टेबल वर्जन में फीचर नजर आ रहा है

स्क्रीन शॉट लेने पर आएगा मैसेज

डीपी स्क्रीन शॉट ब्लॉक करने का फीचर काफी समय से ऐप के बीटा वर्जन में तैर रहा था। मगर अब कई सारे यूजर्स इसका इस्तेमाल कर पा रहे हैं। एंड्रॉयड सेंट्रल ने इस फीचर को स्पॉट किया है। उनके मुताबिक, अगर कोई यूजर किसी की प्रोफ़ाइल पिक्चर का स्क्रीन शॉट लेने की कोशिश करेगा तो स्क्रीन पर लिखा आएगा….

“can’t take a screenshot due to app restrictions.”

मतलब ऐप के प्रतिबंध की वजह से स्क्रीनशॉट नहीं ले सकते हैं। जल्द ही सारे यूजर्स को फीचर मिलने लगेगा। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि ऐप यूजर्स की प्राइवेसी के लिए कई सारे फीचर्स लगातार इनेबल करता रहता है। मसलन, कुछ महीनों पहले व्यू वन्स फीचर के साथ भी स्क्रीनशॉट लेने पर पाबंदी लगी हुई है। अब प्रोफ़ाइल पिक्चर के साथ भी ये फीचर आने से निश्चित तौर पर यूजर्स को सुकून मिलेगा। अभी सिर्फ ग्रुप्स के प्रोफाइल फोटो का ही स्क्रीन शॉट लिया जा सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना: नारी शक्ति के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, मुख्यमंत्री की सकारात्मक पहल से महिलाओं को मिलेगी फ्री कंप्यूटर ट्रेनिंग

राजस्थान में 31 जुलाई को लिखा जाएगा नया इतिहास, देश में पहली बार होगी कृत्रिम वर्षा, जयपुर के रामगढ़ में AI तकनीक से होगा ऐतिहासिक परीक्षण

स्मार्ट मीटर लगाने का शहर में हो रहा है विरोध, जाने क्यों छिड़ा है विवाद ?

बिजली कटौती व बढ़ते बिजली बिल से हो परेशान, मरुधर सोलर एनर्जी पर मिलेगा निदान, आज ही करवाये फ्री रजिस्ट्रेशन

आईटी एजुकेशन हब में मातृशक्ति के लिए निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण आरम्भ

Leave a Comment