The Khabar Xpress 07 फरवरी 2025। राजस्थान सरकार ने महिलाओं और बालिकाओं के लिए इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना के अंतर्गत RSCIT फ्री कंप्यूटर कोर्स 2024-25 की घोषणा की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं और किशोरियों को कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी प्रदान करना और उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है।
वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा RS-CIT कंप्यूटर कोर्स को निशुल्क प्रदान करने की घोषणा की गई है। इस कोर्स की परीक्षा और प्रमाण पत्र वितरण का कार्य वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा किया जाएगा।

यह योजना विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिससे वे कंप्यूटर और डिजिटल कौशल में दक्षता प्राप्त कर सकते हैं।
आईटी एजुकेशन हब के संचालक रामप्रताप सारस्वत ने बताया कि यह योजना उन महिलाओं और बालिकाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो डिजिटल शिक्षा के माध्यम से अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहती हैं। सरकार की महिला सशक्तिकरण की इसी योजनांतर्गत कल गुरुवार 06 फरवरी को श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के अध्यक्ष मानमल शर्मा, पार्षद विक्रमसिंह शेखावत द्वारा आईटी एजुकेशन हब श्रीडूंगरगढ़ में इस योजना का शुभारंभ किया गया।











