एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

क्षेत्र के दलित युवा नेता राजेन्द्र बापेऊ को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहनाया कांग्रेस का दुपट्टा, कांग्रेस नामांकन रैली में दिखाया दम

Published on: March 27, 2024

द खबर एक्सप्रेस 27 मार्च 2024। लोकसभा चुनाव में बीकानेर से कांग्रेस प्रत्याशी गोविंदराम मेघवाल की नामांकन रैली में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा शामिल हुए। गोविन्द मेघवाल के समर्थन में सार्दुल क्लब मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए गोविन्द सिंह डोटासरा ने मंच से भाजपा पर जमकर हमला बोला डोटासरा अपने पुराने अंदाजे व जोश में नजर आये। भाषण देते हुए बोले कि भाजपा कितने की हथकंडे अपना ले कोई फर्क नहीं पडने वाले हैं। मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर दे रखा है कि खूब घूमो बाकी हम देख लेंगे ।

कांग्रेस के हुए दलित युवा नेता राजेन्द्र बापेऊ

कांग्रेस की आज की नामांकन रैली में गत विधानसभा चुनाव में श्रीडूंगरगढ़ से बसपा के प्रत्याशी रहे राजेंद्र मेघवाल बापेऊ अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बापेऊ का कांग्रेसी दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। बापेऊ ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा दलितों का शोषण किया है। बापेऊ ने कहा कि कांग्रेस दलित-गरीब की पार्टी है। कांग्रेस ने हमेशा लोककल्याणकारी योजनाओं से जनता के कार्य किये है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

पूर्व विधायक जननेता स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर नेतोजी की बाड़ी में समर्थक करेंगे याद, 7 अप्रेल को विशाल श्रद्धांजलि सभा

राज्य अन्य पिछड़ा आयोग का कार्यकाल सितंबर तक फिर बढ़ा, चुनाव पर सस्पेंस बरकरार

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान बजट 2026, किसी के लिए दूरदर्शी बजट तो किसी ने बताया पर्ची सरकार का एआई बजट, श्रीडूंगरगढ़ में पक्ष एवं विपक्ष ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं

Leave a Comment