The Khabar Xpress 05 अगस्त 2025। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका की नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेत्री श्रीमती अंजू पारख को बीकानेर देहात महिला कांग्रेस सेवादल की जिला मुख्य संगठक बनाया गया है।

पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, जोन प्रभारी कमल कल्ला, संभाग प्रभारी विमल भाटी की अनुशंसा पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई, राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी गोविन्द भाई पटेल, राष्ट्रीय सचिव व सहप्रभारी ज्योति खन्ना, जिला प्रभारी लालचन्द गहलोत, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत की स्वीकृति से तथा देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, देहात कांग्रेस सेवादल मुख्यसंगठक रामनिवास गोदारा की सहमति से राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल की मुख्य संगठक प्रतीभा नुवाल ने श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका की नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख को जिला महिला कांग्रेस सेवादल की देहात मुख्य संगठक नियुक्त किया है।
श्रीमती पारख नियुक्ति के बाद जिला कांग्रेस कमेटी देहात कार्यालय पधारने पर जिला संगठन महामंत्री मार्शल प्रहलादसिंह द्वारा दुपट्टा पहनाकर स्वागत व अभिनन्दन किया गया।उनके साथ आये श्यामसुंदर दर्जी,सन्दीप मारू, मनोज पारख का भी दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।इस अवसर पर प्रद्युम्न पुरोहित, शुभम शर्मा, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।

श्रीमती अंजू पारख की नियुक्ति पर श्रीडूंगरगढ़ शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा, मूलचंद स्वामी, संदीप मारू, केसराराम गोदारा, राजेश मंडा सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताई है। पारख ने कहा कि पार्टी ने जो उन पर विश्वास जताया है वे उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेगी।








