एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

अभिनव राजस्थान पार्टी के संयोजक अशोक चौधरी हुए लखासर में आमजन से रूबरू

Published on: October 11, 2023

द खबर एक्सप्रेस 11 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ के गांव लखासर में पार्टी के संयोजक डॉ अशोक चौधरी ने ग्रामवासियों से मुलाकात की। ग्रामवासियों ने डॉ चौधरी का साफ और माला पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया। डॉ. चौधरी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में जनता को उनके अधिकारों के बारे मे बताते हुए आमजन को योग्य उम्मीदवारों का चयन कर मतदान करने की अपील की। डॉ चौधरी ने बताया कि राजस्थान सरकार में सभी सरकारी सेवाएं चरमराई हुई है। सरकार खुद वेंटिलेटर पर है। सरकार ने चुनाव के अंतिम दिनों में घोषणाओं का अंबार लगा दिया जबकि उन्हें पता था कि चुनाव हिने में अब कुछ ही दिन बचे है। सरकारों की नीयत में ही खोट है। आमजन को चाहिए कि जो हमारे मूल अधिकार है उनके बारे मे भी हम भूल चुके हैं उन अधिकारों का प्रयोग हमे सीना ठोक कर करना चाहिए। जनता को अपने अधिकारों से लड़ने के लिये जागना पड़ेगा, अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिये लड़ना पड़ेगा। इस दौरान धन्ने सिंह, मदन सिंह, जुगल सिंह, भेंरू सिंह, डॉ एम पी बुडानिया, श्रवण सिंह पुंदलसर, छैलू सिंह, भंवर सिंह एवं समस्त ग्रामवासी शामिल रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

पूर्व विधायक जननेता स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर नेतोजी की बाड़ी में समर्थक करेंगे याद, 7 अप्रेल को विशाल श्रद्धांजलि सभा

राज्य अन्य पिछड़ा आयोग का कार्यकाल सितंबर तक फिर बढ़ा, चुनाव पर सस्पेंस बरकरार

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान बजट 2026, किसी के लिए दूरदर्शी बजट तो किसी ने बताया पर्ची सरकार का एआई बजट, श्रीडूंगरगढ़ में पक्ष एवं विपक्ष ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं

Leave a Comment