एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

राजस्थान कांग्रेस की सितंबर के दूसरे सप्ताह में जारी हो सकती है सूची, इलेक्शन कमेटी की हुई बैठक, गहलोत ने साधा बीजेपी पर निशाना

Published on: August 19, 2023

दी खबर एक्सप्रेस 19 अगस्त 2023। कांग्रेस से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज सुबह प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के वार रूम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा की अध्यक्षता में कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस सितंबर के दूसरे सप्ताह में अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। कांग्रेस के वार रूम में आज इलेक्शन कमेटी की बैठक में मंथन हुआ। सूत्रों से पता चला है कि कांग्रेस की इस पहली सूची में 60 से 75 उम्मीदवारों के नाम हो सकते हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची15 से 20 सितंबर के बीच आ जायेगी। इस बीच राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के पास राजस्थान में कोई नेता नही है, बीजेपी के केंद्रीय नेता यहां प्रचार करने के लिए आएंगे। इसका अर्थ है कि बीजेपी ने राजस्थान में हथियार डाल दिए है। अभी से बीजेपी ने लगता है हार मान ली है। हम चुनाव में भारी बहुमत से विजयी होंगे। सीएम गहलोत ने राजधानी जयपुर में प्रेस वार्ता में यह बात कही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

पूर्व विधायक जननेता स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर नेतोजी की बाड़ी में समर्थक करेंगे याद, 7 अप्रेल को विशाल श्रद्धांजलि सभा

राज्य अन्य पिछड़ा आयोग का कार्यकाल सितंबर तक फिर बढ़ा, चुनाव पर सस्पेंस बरकरार

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान बजट 2026, किसी के लिए दूरदर्शी बजट तो किसी ने बताया पर्ची सरकार का एआई बजट, श्रीडूंगरगढ़ में पक्ष एवं विपक्ष ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं

Leave a Comment