एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

Published on: March 4, 2026

The Khabar Xpress 04 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ के मोमासरबास में सैंकड़ो वर्षों से आयोजित हो रहे परंपरागत घीन्दड़ महोत्सव ने इस बार खूब फाल्गुनी रंग जमाया। विगत कुछ वर्षों से श्रीडूंगरगढ़ के मोमासरबास में आयोजित होने वाला ये महोत्सव फीका पड़ता जा रहा था और श्रीडूंगरगढ़ के पारंपरिक होली महोत्सव कहीं न कहीं उपेक्षा का शिकार हो रग था। लेकिन इस बार मोहल्ले के युवाओं ने अपनी इस थाती को बचाने एवं उसके पुनरूद्धार के साथ अपनी परंपरा को जीवित रखने के लिए कमर कसी।

मोहल्ले के वरिष्ठ नागरिकों कमल किशोर नाई, बुधाराम सायच, नेमचंद तावणियाँ, सोहनलाल ओझा, दिलिप सिंह तंवर, जुगलकिशोर तावणियाँ, मदनलाल जंवरिया, सहीराम सायच, शंकर ओझा, देवाराम सायच एवं शिवरतन स्वामी के निर्देशन में युवाओं गौरीशंकर स्वामी, सूरजाराम टाक, आशीष जाड़ीवाल, कमल तावणियाँ, जयप्रकाश स्वामी, पूरणमल स्वामी, भागीरथ सिंह बीका, महावीर स्वामी, बबलू भार्गव, मुकेश तावणियाँ, गणेश नाई, रामनिवास सायच, नानुराम स्वामी, रामधन नाई, कन्हैयालाल स्वामी ने इसबार श्रीडूंगरगढ़ के इस पारंपरिक महोत्सव को उसी रंग में मनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हुए और 27 फरवरी से 3 मार्च तक पंचदिवसीय फागोत्सव को धूमधाम से मनाया गया।

देखे वीडियो…

https://www.facebook.com/share/v/1CTRVicYzN

जहां पहले दिन चंग धमाल का आयोजन किया गया तो दूसरे दिन होली के रंग बिरंगे रंगों से सरोबार गाजे बाजे के साथ बनोरी निकाली गई जो तरह तरह के स्वांग के साथ शहर के मुख्य बाजार व घुमचक्कर तक गयी और शहर की पुरानी परंपरा को जीवंत किया।

28 फरवरी की शाम से घीन्दड़ मैदान में नगाड़ो के डंके एवं ढोल की थाप पर होली के रंगरसियो ने अलग अलग स्वांग रचकर ताल से ताल मिलाई। इस दौरान कस्बे के आम नागरिकों एवं महिलाओं ने देर रात्रि तक इस रंगारंग उत्सव का आनन्द लिया।

आयोजन समिति द्वारा इस आयोजन में मनमोहक स्वांग धर कर भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया साथ ही अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्यजनों का सम्मान किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

शहर की पेयजल आपूर्ति गड़बड़ाई, गंदे पानी की हो रही सप्लाई, नहीं हो रहे लीकेज ठीक

4 मार्च को होगी श्री सरसजी महाराज मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, ठुकरियासर में प्रदेश के ख्यातिप्राप्त कलाकार देंगे संगीतमय प्रस्तुतियां, पोस्टर का विमोचन

Leave a Comment