अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मेवाती का श्रीडूंगरगढ़ में हुआ जोरदार स्वागत, कस्बे के युवा हुए भाजपा में शामिल

The Khabar Xpress 10 फरवरी 2026। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती के दोबारा प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद श्रीडूंगरगढ़ आगमन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के देहात जिलाध्यक्ष इमरान राइन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घुमचक्कर पर ढोल नगाड़ों के साथ पुष्पवर्षा करके भव्य स्वागत किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती के साथ अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जंगबहादुर खान एवं बीकानेर संभाग प्रभारी रमजान अब्बासी, प्रदेश मंत्री अयूब खान, प्रदेश कोषाध्यक्ष जोहरद्दीन तेली तथा प्रदेश समिति सदस्य जावेद खान का अभिनंदन किया गया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष मेवाती को फलो से तौला गया जिसका वितरण हॉस्पिटल सहित जरूरतमंदों को किया गया।

\"\"

प्रदेशाध्यक्ष मेवाती ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान की भजनलाल सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल में इतने जनहित के कार्य हुए जितने पूर्ववर्ती सरकारों में नहीं हुए। भाजपा कार्यकाल में बेरोजगारों को रोजगार दिए जा रहे है। गत कांग्रेस सरकार में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो जाते थे आज छात्रों को ऐसी किसी भी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है।

\"\"

भाजपा में शामिल हुए कस्बे के युवा

आज प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ शहर के महबूब कायमखानी, शौकत खान कायमखानी, जावेद खान, अरमान टाक, आमिर खान, शाहरुख खान, राहुल भाटी, असलम खान कायमखानी ने भाजपा की सदस्यता ली। प्रदेशाध्यक्ष मेवाती ने उन्हें भाजपा की रीति नीति एवं पार्टी के प्रचार प्रसार कर क्षेत्र में भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया।

\"\"

ये रहे मौजूद

प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में भाजपा देहात उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, जिलामंत्री भरत सुथार, भवानी तावणियाँ, शहर अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, मण्डल अध्यक्ष नरेश मोट, निवर्तमान पार्षद जगदीश गुर्जर, लोकेश गौड, रतनसिंह केऊ, महेश राजोतिया, नंदू नाई, संदीप कायल, अनिल वाल्मीकि, शंकर गुर्जर, आबिद बहलिम भी मौजूद रहे। इनके अलावा मुमताज राईन, पप्पु राईन, यूसुफ राईन, तौफीक राईन, शाहरुख लुहार, नदीम बहलीम, साकिर बहलीम, आरिफ छींपा, योगेश सारस्वत, गोपी ने प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत किया।

प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती के स्वागत समारोह का मंच संचालन भवानी तावणियाँ ने किया।

\"\"

Leave a Comment