एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

राजस्थान का बजट कल, श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर की घोषणा के आसार

Published on: February 10, 2026

The Khabar Xpress 10 फरवरी 2026। राजस्थान की भजनलाल सरकार द्वारा कल 11 फरवरी को विधानसभा में बजट पेश किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर की घोषणा होने के पूर्ण आसार है। सूत्रों ने बताया कि चिकित्सा विभाग को आवंटित श्रीडूंगरगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित भूमि पर ही ट्रॉमा सेंटर का निर्माण होगा। विशेष सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि ट्रॉमा सेंटर की स्वीकृति के लिए विश्व हिंदू परिषद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस बार भी देंगे प्रदेश को कई सौगातें दे सकते है।

  • इस बार बजट में युवाओं, महिलाओं के साथ शहरों, गांवों के लिए नई स्कीम्स और विकास कार्यों की होंगी अनेकों घोषणाएं,
  • बजट में युवाओं के लिए करीब एक लाख नई भर्तियों की घोषणा संभव,
  • नौकरियों में सेलेक्शन प्रोसेस से इंटरव्यू खत्म करने की घोषणा संभव,
  • किसानों के लिए सम्मान निधि का पैसा बढ़ाने की घोषणा संभव,
  • हजारों नई सहकारी समितियां,
  • लैम्प्स-पैक्स खोले जाने की घोषणा संभव,
  • रिफाइनरी और पेट्रो केमिकल क्षेत्र के विकास के लिए हो सकती घोषणा,
  • बजट में नए स्टेट एक्सप्रेस हाईवे बनाने की घोषणा के आसार,
  • रोडवेज के लिए नई बसों की खरीद, जयपुर के रिंग रोड फेज-टू पर घोषणा संभव,
  • जर्जर भवनों में चल रहे स्कूलों के नए भवन बनाने के लिए अलग से प्रावधान की संभावना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

शहर की पेयजल आपूर्ति गड़बड़ाई, गंदे पानी की हो रही सप्लाई, नहीं हो रहे लीकेज ठीक

Leave a Comment