एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Published on: February 19, 2026

The Khabar Xpress 19 फरवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की वर्षों से लंबित मांग ट्रॉमा सेंटर एवं उपजिला अस्पताल के निर्माण की अंततः कल वित्तीय स्वीकृति जारी हो गयी। वित्तीय स्वीकृति के पश्चात श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत ने में देर शाम विधानसभा में मुख्यमंत्री को इसकी स्वीकृति के लिये धन्यवाद दिया एवं आभार व्यक्त करने के साथ ही उप जिला चिकित्सालय को 100 बेड से 150 बेड करके जिला अस्पताल बनाने हेतु भी निवेदन किया |

विधायक सारस्वत ने रखी ये मांगे

  • रतनगढ़ से बीकानेर तक फोरलेन
  • सेरूणा पीएचसी को कर्मोन्नत करके सीएचसी
  • जोधासर और इंदपालसर के उप स्वास्थ्य केंद्र को कर्मोन्नत करके पीएचसी बनाया जाए
  • स्वास्थ्य सेवाओं में रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति
  • ग्रामीण क्षेत्रों में स्टाफ को सेवाओं के लिए पाबंद किया जाए
  • सीएचसी में जांच मशीनों और सोनोग्राफी मशीनों को उपलब्ध करवाने की भी मांग

विधायक सारस्वत ने कहा कि सरकारी क्षेत्र में नियुक्ति देने के समय डॉक्टर से 5 वर्ष ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा देने के लिए बॉन्ड भरवाया जावे जिससे इलाज की सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्रों में मिल सके। सरकार द्वारा निशुल्क चिकित्सा सेवा एवं दवा उपलब्ध कराने के बावजूद सरकारी डॉक्टरों द्वारा प्राइवेट लैब खोलकर मरीजों से पैसा वसूलने पर चिंता जताते हुए ऐसे मामलो में लिप्त कार्मिकों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

ट्रॉमा सेंटर प्रदर्शन- धरना स्थल पर पहुंचा प्रशासन, वार्ता बेनतीजा, आंदोलनकारियों ने दिया एक घंटे का अल्टीमेटम, देखे वीडियो..

श्रीडूंगरगढ़ का सब्र टूटा: अब सड़कों पर जनता, कटघरे में सत्ता, ट्रॉमा सेंटर की मांग बनी जनआंदोलन, आज उपखंड कार्यालय के पास जुटेंगे विभिन्न संगठन व आम नागरिक, हिंदू संगठनों का इस्तीफा भी बना बड़ा सवाल

ट्रॉमा सेंटर की जगह बदलने की आशंका के बीच विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की नगर, प्रखंड व जिला पदाधिकारियों का सामूहिक इस्तीफा, हिन्दू युवाओं के संघर्ष को निजी लालच की भेंट चढ़ाने के लगाए आरोप

नगर निकायों के चुनाव की उलटी गिनती शुरू, वार्ड आरक्षण की जिम्मेदारी कलेक्टरों को

खबर नहीं, सीधा सवाल…! पांच साल तक विपक्ष सोता रहा या फिर चुप रहने की कोई मजबूरी थी ?

निकाय चुनाव में श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा के लिए बज रही खतरे की घंटी या सिर्फ चुनावी शोर ?

Leave a Comment