एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

261वें बलिदान दिवस पर अजेय योद्धा महाराजा सुरजमलजी को किया याद, युवा सम्मिट सहित 5वीं नेशनल शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Published on: December 27, 2024

The Khabar Xpress 27 दिसम्बर 2024। अजेय योद्धा महाराजा सूरजमल जी के 261वें बलिदान दिवस पर बीकानेर के जाट समाज ने सर्व समाज को साथ लेकर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर राजस्थान जाट महासभा के अध्यक्ष राजाराम मिल ने युवा जाट सम्मिट को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को महाराजा सूरजमल जी के आदर्शों पर चलना चाहिये। उनके प्रेरणादायक सिद्धांतो को अपने जीवन चरित्र में आत्मसात करना चाहिए। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने जाट लायंस द्वारा बलिदान दिवस पर आयोजित 5वीं नेशनल शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
राजस्थान युवा जाट महासभा की महिला युवा अध्यक्ष नीरू चौधरी ने बताया कि अजेय योद्धा सूरजमल जी के 261वें बलिदान दिवस पर उन्हें याद करते हुए कहा कि हर भारतीय को महाराजा सुरजमलजी पर गर्व होना चाहिए। भारतीय इतिहास के इकलौते योद्धा है जिन्होंने अपने जीवनकाल में कोई भी युद्ध नही हारा। महाराजा सुरजमलजी ने हर समाज और तबके के साथ मिलकर सनातन संस्कृति को पल्लवित किया।

नीरू चौधरी ने समारोह में पधारे प्रत्येक जन का आभार व्यक्त किया।
युवा नेत्री चौधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 88 टीमो ने हिस्सा लिया। तीन कोर्ट में रात और दिन चली इस प्रतियोगिता में कमल जयपुर की टीम विजेता हुई तो सुरेश रामकोट की टीम उपविजेता बनी।
सेमीफाइनल मुकाबलों में जहां कमल जयपुर ने शेरू ढाबा को हराया तो सुरेश रामकोट से दिनेश जयपुर हारा।
चौधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में नामी गिरामी खिलाड़ियों ने भागीदारी निभाई। विजेता टीम को 51261/- रुपये एवं उपविजेता टीम को 31261/- रुपयों के पारितोषिक सहित मोमेंटो व सम्मान प्रतीक दिए गए। मशहूर कॉमेडियन ओर हास्य कलाकार ख्याली जी सहारण ने भी समापन समारोह शिरकत की।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा से लिया युवा जाट महिला अध्यक्ष नीरू चौधरी ने आशीर्वाद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment