एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

माइक्रोप्लास्टिक बन सकते हैं शरीर में ब्लड क्लॉटिंग का कारण, जानें क्या कहती है नई स्टडी

Published on: December 14, 2024

The Khabar Xpress 14 दिसम्बर 2024। आजकल के खराब लाइफस्टाइल और अनियंत्रित जीवनशैली के कारण लोगों में क्रॉनिक डिजीज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके चलते जाने अंजाने में लोग माइक्रोप्लास्टिक के संपर्क में आने लगे हैं। माइक्रोप्लास्टिक के संपर्क में आना शरीर के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक साबित होता है। कई बार माइक्रोप्लास्टिक के संपर्क में आने से पुरुषों और महिलाओं दोनों की फर्टिलिटी पर प्रभाव पड़ सकता है। दरअसल, माइक्रोप्लास्टिक छोटे-छोटे कण होते हैं, जो प्लास्टिक की वस्तुओं में पाए जाते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि माइक्रोप्लास्टिक के संपर्क में आने से शरीर में ब्लड क्लॉटिंग भी होती है। जी हां, हाल ही में हुई एक स्टडी के मुताबिक ऐसा होता है।

डॉक्टर परामर्श के लिए जुड़े:- संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल से चिकित्सीय परामर्श अथवा जानकारी के लिए टच करे।

क्या कहती है स्टडी?

साइंटिफिक रिपोर्ट्स (Scientific Reports) में प्रकाशित हुई इस स्टडी के मुताबिक अगर आप लंबे समय तक माइक्रोप्लास्टिक के संपर्क में रहते हैं तो इससे शरीर में ब्लड क्लॉटिंग होने का भी खतरा रहता है। एक आंकड़े की मानें तो दुनियाभर में साल 1950 से लेकर 2021 तक प्लास्टिक का उत्पादन 1.5 मिलियन टन तक बढ़ा है। यही कारण है कि लोग जाने अंजाने में प्लास्टिक के संपर्क में आ ही जाते हैं। दरअसल, शरीर में माइक्रोप्लास्टिक पहुंचने पर हमारी रक्त वाहिकाएं संकुचित हो जाती हैं शरीर के अन्य-अन्य अंगों में सूजन का कारण भी बन सकती है। इससे शरीर में खून के थक्के बनने लगते हैं। 

bloodclot-inside

माइक्रोप्लास्टिक के संपर्क में आने के नुकसान

इससे मेटाबॉलिज्म प्रभावित हो सकता है, जिससे मेटाबॉलिक डिसऑर्डर भी हो सकता है। 

माइक्रोप्लास्टिक के संपर्क में आने से हार्ट से जुड़ी समस्याएं होने के साथ-साथ कई बार कैंसर भी हो सकता है।

इससे इम्यून सिस्टम से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं और कई बार इम्यून सिस्टम कमजोर भी पड़ सकता है।

माइक्रोप्लास्टिक शरीर में सूजन का कारण बनने के अलावा कई बार सेल्स को भी डैमेज कर सकता है।

इससे व्यक्ति को कार्डियोवैस्कुलर डिजीज होने के साथ ही प्रजनन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।

सोर्स-गूगल

Disclaimer: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। The Khabar Xpress की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

17 सितंबर को आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव महाअभियान को सफल बनाने के लिए जन अभियान, टीम को मिल रहा जनप्रतिनिधियों व संस्थाओं का अभूतपूर्व समर्थन

जलदाय विभाग की लापरवाही से गंदा पानी पीने को मजबूर है कस्बे के मोमासर बास के नागरिक

रिड़ी के सत्यनारायण भारद्वाज को जयपुर में सीएम ने किया सम्मानित, समाज व व्यापार में योगदान को लेकर हुआ सम्मान..

वृक्षारोपण सिर्फ एक पर्यावरणीय कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का उपहार है, इसे सिर्फ फोटो तक सीमित ना रखे

सम्भाग के सबसे बड़े अस्पताल की नई पहल, पीबीएम अस्पताल में होगा क्यूआर कोड आधारित ओपीडी रजिस्ट्रेशन पंजीकरण

सम्बल शिविर तो सिर्फ एक बहाना था, मुख्यमंत्री द्वारा ट्रॉमा विवाद को निपटाना था, 22 मई का पत्र 28 मई को ही हो चुका था प्रत्याहारित

Leave a Comment