एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

रिड़ी के सत्यनारायण भारद्वाज को जयपुर में सीएम ने किया सम्मानित, समाज व व्यापार में योगदान को लेकर हुआ सम्मान..

Published on: July 22, 2025

The Khabar Xpress 22 जुलाई 2025। समाज के सकारात्मक बदलाव में अहम भूमिका निभाने वाले कर्मवीरों को जयपुर के रामबाग पैलेस होटल में शुक्रवार को दैनिक भास्कर प्राइड ऑफ राजस्थान अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसमें श्रीडूंगरगढ़ के रिड़ी गांव निवासी सत्यनारायण भारद्वाज डायरेक्टर भारद्वाज इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा .लि अहमदाबाद को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सम्मानित किया है। समारोह में प्राइड ऑफ राजस्थान सम्मान से प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाले विशिष्टजनों को सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय हैं कि भारद्वाज मूल रूप से रिड़ी गांव के निवासी है। इन्होंने शुरू से ही संगर्ष पूर्ण जीव व्यापन करते हुए व्यवसाय जगत में भी नाम किया है। यह भारद्वाज इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा .लि अहमदाबाद के डायरेक्टर है। श्रीडूंगरगढ़ सहित राजस्थान, उत्तराखंड, देव भूमि हरिद्वार, ऋषिकेश में जनता की सेवा की है। हर समाज में भामाशाह के रूप में इन्होंने अपनी पहचान बनाई है। अपने छोटे-छोटे प्रयासों से सफलता के शिखर तक पहुंचे और आज भी व्यापार के साथ समाजसेवा के कामों में सक्रिय हैं। सत्यनारायण भारद्वाज समाज के कामों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं। व्यापार से क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को रोजगार देने का काम भी कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment