एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

जनता के विश्वास पर खरा उतरना मेरी प्राथमिकता है, रेलवे ओवर ब्रिज की वित्तीय स्वीकृति के बाद बोले विधायक ताराचन्द सारस्वत

Published on: July 13, 2024

The Khabar Xpress 13 जुलाई 2024। जनता के विश्वास पर खरा उतरना मेरी प्राथमिकता है। रेलवे ओवर ब्रिज बीदासर रोड की स्वीकृति के बाद विधायक ताराचन्द सारस्वत ने फोन पर वार्ता करते हुए The Khabar Xpress को बताया।

राजस्थान की भजनलाल सरकार के पहले पूर्ण बजट को पेश करते हुए उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने श्रीडूंगरगढ़ को कई जनहितकारी सौगाते दी थी। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत ने चुनाव जीतते ही कह दिया था कि बिना किसी पार्टीबाजी और लाग लगाव के जनहित के कार्य करना मेरी प्राथमिकता होगी। विधायक ने कहा कि मेरे प्रमुख कार्य आमजन की समस्याओं और क्षेत्र की जरूरतों को पूर्ण करना है। इस बजट में श्रीडूंगरगढ़ में घोषित कार्यो के लिये आमजन ने विधायक का आभार व्यक्त किया था। बजट घोषणा के कुछ ही घण्टो में श्रीडूंगरगढ़-बीदासर मार्ग पर 44 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाले रेलवे ओवर ब्रिज की वित्तिय स्वीकृति जारी होना विधायक की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

विधायक ताराचन्द सारस्वत ने कहा कि रेलवे ओवर ब्रिज की वित्तिय स्वीकृति जारी होने के पश्चात अब भूमि चिह्नीकरण करके जल्द ही कार्य आरम्भ होगा। जिन कार्यो की घोषणा बजट में हो चुकी है उनको जल्द ही वित्तिय स्वीकृति जारी करवाकर उनको पूर्ण करवाना मेरी पहली प्राथमिकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment