एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

जंक और प्रोसेस्ड फूड्स व ड्रिंक्स में शुगर की मात्रा को लेकर ICMR ने जारी की नई गाइडलाइन, हो सकते हैं गम्भीर परिणाम

Published on: June 3, 2024

The Khabar Xpress 03 जून 2024। जंक और प्रोसेस्ड फूड्स खाने के साथ ही शुगर खाना भी सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है। प्रोसेस्ड फूड्स बनाने में शुगर का भरपूर इस्तेमाल किया जाता है। जिससे हार्ट के साथ-साथ त्वचा और दिमाग पर भी असर पड़ सकता है। हाल ही में इंडियन काउंसिल मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने प्रोसेस्ड फूड्स में इस्तेमाल की जाने वाली शुगर के लिए एक नई गाइडलाइन जारी की है। ICMR ने इन फूड्स और ड्रिंक जैसे सोडा, एनर्जी ड्रिंक और कोल्ड ड्रिंक में मिलाए जाने वाली शुगर की सीमा तय की है। 

तय होनी चाहिए शुगर की सीमा

नेश्नल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन (NIN) की एक्सपर्ट कमेटी द्वारा पैकेज्ड फूड्स और ड्रिंक्स में इस्तेमाल किए जाने वाली शुगर की सीमा तय की जानी चाहिए। सॉलिड पदार्थों के लिए कुल एनर्जी इनटेक की 5 प्रतिशत शुगर होनी चाहिए। वहीं, सभी तरह की शुगर के लिए यह सीमा ज्यादा से ज्यादा 10 प्रतिशत होता है। वहीं, ड्रिंक्स के लिए शुगर की तय सीमा 10 एनर्जी इनटेक का केवल 10 प्रतिशत ही होना चाहिए। नैचुरल शुगर या अन्य प्रकार की शुगर का टोटल इनटेक 30 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होना चाहिए। 

जंक और प्रोसेस्ड फूड्स में होती है चीनी की मात्रा

प्रोसेस्ड फूड्स को बनाने के लिए एडेड शुगर का इस्तेमाल किया जाता है। इन फूड्स और ड्रिंक्स मे आर्टिफिशियल स्वीटनर्स को भी एड किया जाता है। जिससे इसमें न केवली कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है, बल्कि कई प्रकार के कैमिकल भी इकठ्ठे हो जाते हैं। इसे खाने से शरीर में वसा की मात्रा जम जाती है, जिससे आप मोटापे के शिकार हो सकते हैं। 

प्रोसेस्ड फूड्स खाने के परिणाम

  • प्रोसेस्ड फूड्स में आर्टिफिशियल इंग्रीडिएंट्स होते हैं, जो सेहत को कई तरीकों से नुकसान पहुंचाते हैं। 
  • इसमें मिलने वाली शुगर मोटापे के साथ-साथ डायबिटीज के जोखिम को भी बढ़ाती है। 
  • इसे खाने से कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का खतरा बढ़ता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक भी हो सकता है। 
  • इसे खाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। 
  • इन फूड्स को खाने से शरीर में सूजन भी हो सकती है।  

ये भी पढ़े: भीषण गर्मी में घर को रखे इन पौधों से ठंडा, 10°F तक नीचे आ जाएगा कमरे का तापमान, जाने पौधे लगाने का तरीका

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment