एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

आशीर्वाद बालाजी मंदिर प्रांगण में भागवत कथा सम्पन्न, हम आप भी गोपी हो सकते हैं- संतोष सागर, नव कुंडीय यज्ञ की पूर्णाहुति सोमवार को

Published on: April 14, 2024

The Khabar Xpress 14 अप्रेल 2024। आडसरबास के आशीर्वाद बालाजी मंदिर प्रांगण में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस की कथा सुनाते हुए युवा संत संतोष सागर ने कहा कि जो व्यक्ति भगवान के नाम का रसपान करे, वही गोपी है। भ्रमरगीत की कथा सुनाते हुए युवा संत ने कहा कि रस पगी गोपियां, ज्ञान के अहंकार में डूबे हुए ज्ञानी उद्धव को प्रेम का पाठ पढाती हैं। गोपियों का प्रेम देखकर उद्धव स्वयं प्रेमी भक्त बन जाता है।
महाराज ने कहा कि हम आप भी गोपी हो सकते हैं। गोपियों को अपनी भक्ति पर दृढ़ विश्वास है। वहां संकल्प- विकल्प तनिक भी नहीं हैं।
युवा संत ने कहा कि व्यक्ति जिस वातावरण में रहता है, वह वैसा ही हो जाता है। इसलिए व्यक्ति को अपने परिवेश और वातावरण के प्रति सजग रहना चाहिए।
विश्राम दिवस की कथा में भगवद् रसिक श्रोताओं की बहुत बड़ी उपस्थिति रही। कथा मंच का संचालन करते हुए डाॅ चेतन स्वामी ने कहा कि हमारे जीवन में माता-पिता के प्रति तनिक भी अवहेलना नहीं रहनी चाहिए। हर आपद काल में अपने माता-पिता से राय मशविरा जरूर करना चाहिए, समस्याओं का सुन्दर हल हो जाएगा।
यहां त्रिस्तरीय धार्मिक कार्यक्रम चल रहे हैं। सोमवार को सवा बारह बजे नव कुण्डीय यज्ञ की पूर्णाहुति होगी तथा आशीर्वाद बालाजी धाम में हनुमान, मां भद्रकाली तथा शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। सोमवार को भण्डारा होगा।
कथा के विश्राम दिवस जेठमल गहलोत, जगदीश प्रसाद तंवर, जयनारायण सारस्वत, यज्ञाचार्य पवनकुमार सारस्वा का सम्मान किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment