एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

किसान ध्यान दे – किसान भाई पाले से अपनी फसलों का करे बचाव

Published on: January 3, 2024

द खबर एक्सप्रेस 03 जनवरी 2024। जैसा कि सरसों फसल पाला के प्रति ज्यादा संवेदनशील है क्योंकि जब न्यूनतम तापक्रम 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाए तथा उत्तर दिशा से ठंढी हवा चल रही हो और आसमान साफ हो तो पाले से नुकसान की आशंका बढ़ जाती हैं अतः पाला से बचाव हेतु हल्की सिंचाई यदि फवारा से हो तो सबसे उपयुक्त है नमी युक्त जमीन में काफी देर तक गर्मी रहती है भूमि का तापमान नहीं गिरता है इसके अतिरिक्त जिन दिनों पाला पड़ने की संभावना हो उन दिनों फसलों पर गंधक के तेजाब के 0.1% घोल का छिड़काव करना चाहिए, एक लीटर गंधक के तेजाब को 1000 लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टर या डाईमिथायल सल्फोऑक्साइड 1 मिली प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर 100-125 लीटर प्रति बीघा की दर छिड़काव करें तथा छिड़काव को आवश्यकतानुसार 10 दिन के अंतराल पर दोहरा सकते है। सरसों , गेहू, मटर जैसी फसलों को पाले से बचाने में गंधक के तेजाब का छिड़काव करने से न केवल पाले से बचाव होता है बल्कि पौधों में पोषक तत्व एवं रासायनिक सक्रियता बढ़ जाती है,जो पौधों में रोगरोधिता बढ़ाने में एवं फसल को जल्दी पकाने में सहायक होती है। खेत की उत्तर पश्चिम दिशा में जिधर से शीत लहर आती है फसलों के अवशेष, कूड़ा करकट, घास फूस जला कर धुँआ करें। यह उपाय अपनाकर किसान भाई अपनी फसलों को पाले के नुकसान से बचा सकते हैं।


कृषि विभाग श्रीडूंगरगढ़(बीकानेर)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment