एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

किसानों के लिए खबर – पीएम किसान योजना से किसानों को जोड़ने के लिए प्रत्येक पंचायत पर आयोजित होंगे सेचुरेशन कैम्प

Published on: December 16, 2023

द खबर एक्सप्रेस 16 दिसम्बर 2023। पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को जोड़ने हेतु  16 से 31 दिसम्बर तक जिले की हर पंचायत में सेचुरेशन कैम्प आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि शिविरों में पात्र किसानों को इस योजना से जोड़ने के साथ किसानों की ई-केवाईसी, लैण्ड रिकार्ड वैरिफिकेशन एवं बैंक खाते से आधार सिडिंग के बकाया कार्य भी  पूर्ण करवाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन शिविरों में संबंधित विभाग के कार्मिकों की उपस्थित रहेंगे, शिविरो में मौके पर कार्य सम्पादन हेतु ई-मित्र की सुविधा भी मिलेगी।

सोमवार को इन पंचायतों में आयोजित होंगे शिविर
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि सोमवार को बीकानेर पंचायत समिति के उदयरामसर, उदासर तथा मेघासर, लूणकरणसर के रामसरा,चकजोड,रोझा तथा सहनीवाला, हदां के खाखूसर, कोलायत के हाडला भाटियान, राणासर तथा गडियाला, नोखा पंचायत समिति की साधूणा, देसलसर, सारुणडा,  सिंजगुरु, सुरपुरा, उडसर तथा साजनवासी, बज्जू के बांगडसर व माणकासर, पूगल के बराला, सियासर पंचकोसा, भानीपुरा, खाजूवाला के 40 केवाईडी तथा गुल्लू वाली, छतरगढ़ के रामनगर, श्री डूंगरगढ़ के सूडसर, टेऊ, लिखमीसर उतरादा तथा लिखमीसर दिखणादा में शिविर आयोजित कर किसानों को लाभ दिया जाएगा।

शनिवार को इन स्थानों पर आयोजित हुए शिविर
शनिवार को बीकानेर पंचायत समिति के बदरासर, कोलासर तथा गाढवाला, लूणकरणसर के जैतपुर, साबनिया, लूणकरणसर तथा नाथवाणा, हदां‌ के नैणिया, नोखा के मैनसर,  भादला, भामटसर, हंसासर, बीकासर, झाड़ेली  बज्जू के बज्जू खालसा एवं बज्जू तेजपुरा छतरगढ़ के छतरगढ़, मोतीगढ तथा सतासर, श्रीडूंगरगढ़ के सेरूणा, देराजसर, दुलचासर और सांवतसर में शिविर आयोजित किए गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment