एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

राजस्थान में बन रहे नये समीकरण, रालोपा और कांग्रेस का गठबंधन सम्भव, श्रीडूंगरगढ़-लूणकरणसर-सरदारशहर और सुजानगढ़ में हो सकते है फेरबदल

Published on: October 6, 2023

द खबर एक्सप्रेस 06 अक्टूबर 2023। राजस्थान विधानसभा के चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे है, वैसे वैसे ही राजनैतिक सरगर्मियां बढ़ रही है। राजस्थान चुनावो को लेकर रोज नई चर्चाये सुनने को मिल रही है। नित नए बनते-बिगड़ते समीकरणों का बाज़ार गर्म है।

माकपा – कांग्रेस का गठबंधन अभी नहीं….

राजनीतिक गलियारों में चर्चा गर्म थी कि माकपा-कांग्रेस का गठबंधन हो रहा है और माकपा द्वारा राजस्थान में कई विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार कांग्रेस के साथ समझौते में उतारे जायेंगे। लेकिन इन अफवाहों की हवा माकपा के राज्य सचिव ने किसी भी प्रकार के गठबन्धन ना होने का पत्र जारी कर निकाल दी। माकपा विधायक एवं राज्य सचिव अमराराम ने द खबर एक्सप्रेस से मोबाईल पर वार्ता करते हुए बताया कि हमारी तरफ से किसी भी प्रकार के समझौते की पेशकश नही की गई है। कांग्रेस जनों द्वारा गठबंधन की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। अभी तक ऐसा कोई गठबंधन नही हुआ है। माकपा अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

कांग्रेस-रालोपा गठबंधन सम्भव…

नागौर की पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी ज्वाइन करने के बाद राजस्थान की सियासत में हलचल पैदा कर दी। उनके बीजेपी में शामिल होने से कई राजनीतिक दलों के सियासी समीकरण पर बड़ा असर पड़ेगा। नागौर, सीकर, झुंझुनू जिले की कई सीटों पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है। नागौर जिले में कुल 10 विधान सभा की सीटें हैं। जिनमें से इस बार हनुमान बेनीवाल भाजपा के लिए चुनौती पेश करने में लगे थे। मगर अब ज्योति के भाजपा में आने के बाद से कई सीटों पर समीकरण बदल जाएगा। हनुमान बेनीवाल की राजनीति पर बड़ा असर पड़ सकता है। कांग्रेस के लिए भी मुसीबत खड़ी हो सकती है। नागौर, डेगाना, खींवसर, लाडनूं और मकराना विधान सभा सीट पर बड़ा असर पड़ेगा। इन सीटों पर भाजपा के पास कोई मजबूत चेहरे न होने की वजह से विधानसभा और लोकसभा के लिए परेशानी खड़ी हो रही थी, जो ज्योति मिर्धा के भाजपा में आने के बाद काफी हद तक दूर होती दिख रही है। इन नये समीकरणों ने रालोपा सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल को भी नये सिरे से सोचने पर मजबूर कर दिया है। प्रदेश के राजनैतिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस और रालोपा में गठबंधन की चर्चा चल रही है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस आलाकमान रालोपा सुप्रीमो से संपर्क किये हुए है और जल्द ही गठबंधन का एलान हो सकता है। गत विधानसभा चुनाव और उपचुनाव में रालोपा ने सरदारशहर और सुजानगढ़ में बेहतरीन प्रदर्शन करके जता दिया था कि उनका वोटबैंक यहाँ मजबूत है। इसके अलावा श्रीडूंगरगढ़ और लूणकरणसर में भी रालोपा द्वारा सीट देने की मांग कांग्रेस से की जा सकती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment