एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

राजस्थान में पहली बार घर से मतदान कर सकेंगे वोटर्स, चुनाव आयोग ने की खास तैयारी

Published on: October 5, 2023

द खबर एक्सप्रेस 05 अक्टूबर 2023। भारत निर्वाचन आयोग की पहल पर प्रदेश में पहली बार विधानसभा आम चुनावों में होम वोटिंग की पहल की गई है। इन चुनावों में पात्र 18.05 लाख मतदाताओं को विकल्प के तौर पर ये सुविधा मिल सकेगी। इस तरह की सुविधा पाने वालों में 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाता होंगे।

80 वर्ष से अधिक आयु के वोटरों एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के लिए होगी सुविधा

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि इस समय प्रदेश में 80 वर्ष से अधिक आयु के 12 लाख 13 हजार 817 मतदाता एवं विशेष योग्यजन के रूप में 5 लाख 95 हजार मतदाता पंजीकृत है। इस योजना के तहत बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर होम वोटिंग की सुविधा के लिए योग्य मतदाताओं को इस संबंध में जानकारी दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि यह सुविधा विकल्प के रूप में है। योग्य मतदाता यदि इस सुविधा का चयन करना चाहते हैं, तो उन्हें चुनाव अधिसूचना जारी होने के पांच दिवस के भीतर 12-डी फॉर्म भरकर बीएलओ को देना होगा। होम वोटिंग का विकल्प चयन करने वाले इन मतदाताओं की सूची सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई जाएगी। गठित मतदान दल इन मतदाताओं को पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान करवाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल में डॉ जगदीश गोदारा की एक ओर उपलब्धि, रूमेटॉइड आर्थराइटिस मरीज के घुटनों का किया सफल प्रत्यारोपण

क्षेत्र में मिलेगी बेहतर चिकित्सा सेवायें, श्रीडूंगरगढ़ में जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ आज

श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल में श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ वेदप्रकाश शर्मा की नियुक्ति, सांस के मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

उपजिला अस्पताल में दानदाता ने दिए चिकित्सीय उपकरण, मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Leave a Comment