एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

रक्तदान शिविर में दिख रहा युवाओ का जोश, शहर के प्रमुख भामाशाह और समाजसेवी स्व. विजयसिंह पारख को दे रहे है श्रद्धांजलि

Published on: September 24, 2023

द खबर एक्सप्रेस 24 सितंबर 2023। क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी और भामाशाह स्व. विजयसिंह पारख की पुण्यस्मृति में अणुव्रत समिति श्रीडूंगरगढ़ द्वारा विशाल ब्लड डोनेशन केम्प के आयोजन किया जा रहा है। शिविर का शुभारंभ साध्वीश्री डॉ सम्पूर्णयशा के द्वारा किया गया। अणुव्रत समिति के अध्यक्ष और स्व. विजयसिंह पारख के पुत्र सुमति पारख ने बताया कि सुबह से ही युवा वर्ग रक्तदान के लिये शिविर में पहुंचना शुरू हो गए थे। युवाओ के साथ मातृशक्ति भी बढ़चढ़ कर रक्तदान करने में अपनी भागीदारी निभा रही है। जैन महिला मंडल, माहेश्वरी महिला मंडल की सदस्याओ द्वारा भी रक्तदान किया गया है।

समिति के मंत्री रणवीरसिंह खींची, उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती अंजू पारख, समाजसेवी तुलसीराम चोरडिया, कांग्रेस नेता विमल भाटी, भाजपा नेता शिवप्रसाद तावणियाँ, कृषि अधिकारी डॉ कन्हैयालाल सारस्वत, विक्रम मालू, रमेश प्रजापत, सुशील सेरड़िया, आपणो गांव सेवा समिति के मदन सोनी, भीखमचन्द माण्डन, राजकुमार प्रजापत, मनोज डागा सहित अनेक सेवादार शिविर में अपनी सहभागिता निभा रहे है। रक्तदान शिविर में बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल के ब्लड बैंक की टीम रक्त संग्रहण कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल में डॉ जगदीश गोदारा की एक ओर उपलब्धि, रूमेटॉइड आर्थराइटिस मरीज के घुटनों का किया सफल प्रत्यारोपण

क्षेत्र में मिलेगी बेहतर चिकित्सा सेवायें, श्रीडूंगरगढ़ में जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ आज

श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल में श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ वेदप्रकाश शर्मा की नियुक्ति, सांस के मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment